---Advertisement---

Uttarakhand News: CM Dhami को SC की ‘सुप्रीम’ फटकार, विवादास्पद IFS अधिकारी की नियुक्ति को लेकर की अहम टिप्पणी

Uttarakhand News: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी राहुल की राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक के रूप में नियुक्ति से जुड़े मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) को कड़ी फटकार लगाई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 5, 2024 12:40 अपराह्न

Uttarakhand News
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी राहुल की राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक के रूप में नियुक्ति से जुड़े मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) को कड़ी फटकार लगाई है।

सुप्रीम कोर्ट (SC) की ओर से न्यायमूर्ति बीआर गवई, पीके मिश्रा और केवी विश्वनाथन की पीठ ने इस मामले की सुनवाई करते हुए कहा है कि “हम सामंती युग में नहीं हैं और इसीलिए सरकार के प्रमुखों से पुराने दिनों के राजा होने की उम्मीद नहीं की जा सकती।” यहां सरकार के प्रमुख का आशय मुख्यमंत्री से है। आइए हम आपको इस पूरे मामले के बारे में विस्तार से बताने की कोशिश करते हैं। (Uttarakhand News)

CM Dhami की SC ने लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी राहुल की राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक के रूप में नियुक्ति से जुड़े मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कड़ी खटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से स्पष्ट किया गया है कि नियुक्ति से जुड़े मामले में “यदि अधिकारी, उप सचिव, प्रमुख सचिव, मंत्री से असहमत हैं, तो यह अपेक्षित ही है कि वे इस बात पर कुछ विचार करें और असहमती का कारण ढूंढें।”

SC ने इसके अलावा मुख्यमंत्री धामी को भी कड़ी फटकार लगाते हुए सवाल किया है कि “कार्यपालिका के प्रमुखों से पुराने दिनों के राजा होने की उम्मीद नहीं की जा सकती। हम सामंती युग में नहीं हैं और सिर्फ इसलिए कि वह मुख्यमंत्री हैं, क्या वह कुछ भी कर सकते हैं?”

क्या है पूरा मामला?

उत्तराखंड सरकार द्वारा भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी राहुल को राजाजी टाइगर रिजर्व का निदेशक नियुक्त करने से जुड़े मामले में वन मंत्री और अन्य अधिकारियों की राय की अनदेखी करने का आरोप है। इस मामले की सुनवाई अदालत में चल रही है जिसमें उत्तराखंड सरकार को फटकार लगी है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

CM Mohan Yadav

मई 13, 2026

Mohan Yadav

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026