---Advertisement---

Uttarakhand News: तड़पता रहा कुत्ता और बीयर पिलाती रही लड़की, वीडियो के वायरल होने पर जागा प्रशासन

Uttarakhand News: हमारे देश में लोग अपने पेट्स (पालतू) जानवरों से बहुत प्यार करते नजर आते हैं। इसको लेकर कहा जाता है कि ये भी जीव हैं और इन्हें भी अन्य जीवों के समान रहने का हक है। ऐसे में लोग अपने उन पालतू जानवरों को तरह-तरह से प्यार करते और उनके साथ खेलते नजर आते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 8, 2023 1:07 अपराह्न

Uttarakhand News
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: हमारे देश में लोग अपने पेट्स (पालतू) जानवरों से बहुत प्यार करते नजर आते हैं। इसको लेकर कहा जाता है कि ये भी जीव हैं और इन्हें भी अन्य जीवों के समान रहने का हक है। ऐसे में लोग अपने उन पालतू जानवरों को तरह-तरह से प्यार करते और उनके साथ खेलते नजर आते हैं। लेकिन पहाड़ी राज्य उत्तराखंड (Uttarakhand) से बीते दिनों पालतू जानवर के साथ प्यार करते नहीं बल्कि इसके ठीक विपरीत उसे जबरन बियर पिलाने का वीडियो सामने आया। इसको देखकर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी दी हैं।

बता दें कि इम मालने को देहरादून (Dehradun) पुलिस ने संज्ञान में लिया है और इसमें कार्यवाही करते हुए एफआईआर दर्ज कर लिया है। प्रशासन ने इस संबंध में पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 के तहत मामले को पंजीकृत कर आरोपी लड़की की खोज शुरु कर दी है।

ये है मामला

बता दें कि उत्तराखंड से बीते दिनों एनिमल फीडिंग नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो अपलोड कर बताया कि सोशल मीडिया पर एक पालतू कुत्ते के साथ किए गए इस क्रूरता का वीडियो वायरल है। एनिमल फीडिंग नामक संस्था ने इस संबंध में प्रशासन को भी जानकारी दी। इसमें देखा जा सकता है लड़की अपने पालतू कुत्ते को बोतल से कुछ पिलाते हुए नजर आ रही है। इस संबंध में आरोप है कि लड़की ने उस बोतल से कुत्ते को बियर पिलाई है। अब प्रशासन ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम वाले नियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि मामले की खोज-बीन जारी है।

वीडियो पर आए लोगों के रिएक्शन

बता दें कि सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम के माध्यम से वायरल हुए वीडियो को देखकर लोगों ने भी खूब रिएक्शन दिए। इस दौरान किसी ने पशु क्रूरता पर बात की तो किसी ने कहा कि जानवरों को तो बक्श दो। वहीं कई यूजर्स ने इस संबंध में कहा कि किसी बेजूबान जीव के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए। लोगों ने इस दौरान इसको आधुनिक चलन यानी लाइक, कमेंट्स और व्यूज के लिए किया गया कृत्य भी बताया। बता दें कि इस मामले में आरोपी की पहचान होने की बात कही जा रही है। वीडियो में जिस लड़की ने ये कृत्य किया है उसके इंस्टा प्रोफाइल का नाम खुशी सेमवाल है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026