---Advertisement---

Uttarakhand News: जाम से निजात पाने के लिए पहाड़ों की रानी मसूरी में बनेगा पहला टनल, पर्यटन विभाग ने लिया बड़ा फैसला 

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार अब नए मूड में नजर आ रही है। दरअसल यहां निरंतर बढ़ते सैलानियों की संख्या को देखते हुए वर्तमान सरकार अब इंफ्रास्ट्रक्चर ( infrastructure development) पर बल देने का प्रयास कर रही है। ऐसे में अब खबर आ रही है कि धामी सरकार अब टूरिस्टों को जाम की समस्या से निजात ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: जून 29, 2023 6:50 अपराह्न

Uttarakhand News
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार अब नए मूड में नजर आ रही है। दरअसल यहां निरंतर बढ़ते सैलानियों की संख्या को देखते हुए वर्तमान सरकार अब इंफ्रास्ट्रक्चर ( infrastructure development) पर बल देने का प्रयास कर रही है। ऐसे में अब खबर आ रही है कि धामी सरकार अब टूरिस्टों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए 50 करोड़ लागत वाली टनल बनाने जा रही है। जहां लोग इस टनल में अपनी गाड़ी को पार्क कर सकेंगे और घंटों जाम की समस्या से दूर भी रहेंगे। इसके अलावा प्रदेश में धामी सरकार इस टनल के सफलता के बाद कई और नए टनल बनाने पर विचार करेगी. 

उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने लिया बड़ा फैसला

बता दें कि उत्तराखंड की धामी सरकार अब पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए कई बड़े फैसले लेते जा रही है। ऐसा लगता है कि यह सरकार प्रदेश में और अधिक पर्यटकों को लुभाने के लिए अच्छे से अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने पर बल दे रही हैं। ख़बरों की माने तो उत्तरखंड की पर्यटक विभाग ने यह घोषणा किया है कि पहाड़ों की रानी कहे जाने वाली मसूरी में अब एक टनल बनाया जायेगा जो 50 करोड़ की लागत से तैयार होगा। इस टनल की लम्बाई 200 मीटर  की होगी। जिसमे हजारों की संख्या में गाड़ियों को खड़ा किया जा सकेगा। वहीं इस मामले पर सरकार ने यह कहा है कि इस टनल की सफलता के बाद प्रदेश के अंदर और भी नए टनल पार्किंग के लिए बनाए जाएंगे। इस मामले पर मुख्य सचिव डॉक्टर एस एस संधू ने प्रदेश के अधिकारियों को पार्किंग से जुड़ी गतिविधियों में तेजी लाने का आदेश दिया है।  इसके अलावा उन्होंने बताया कि पर्यटक स्थलों में जरूरत के हिसाब से कार्य करने की जरूरत है। इसके अलावा पार्किंग निर्माण कार्यों की पाक्षिक(अच्छे ) रूप से समीक्षा भी की जाए।  

क्या और भी पार्किंग एरिया बनाए जायेंगे ?

जानकारी के मुताबिक प्रदेश सरकार अब मसूरी टनल के इम्प्लीमेंट के बाद उसके सफलता की दर को देखते हुए कई और टनल के निर्माण की योजना आगे लाने वाली है।  बता दें कि इसी क्रम में अब कहा यह जा रहा है कि सरोवर नगरी नैनीताल में ऑटोमेटिक मैकेनिक पार्किंग का निर्माण कराया जाएगा। जिससे की आने वाले पर्यटकों को ढेर सारी सुविधाएं दिया जा सके।

ये भी पढ़ें: हिंसा के बीच मणिपुर में Rahul Gandhi की एंट्री पर पुलिस का विराम, अब क्या करेगी कांग्रेस

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026