---Advertisement---

Uttarakhand News: अब कुछ ही घंटे में सुरंग से बाहर निकलेंगे 41 मजदूर! जानें ‘रेस्क्यू ऑपरेशन’ से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट

Uttarakhand News: उत्तरकाशी के सिलक्यारा में पिछले 12 दिनों से सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इसके लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व अन्य एजेंसियां राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 23, 2023 10:34 पूर्वाह्न

Uttarakhand News
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: उत्तरकाशी के सिलक्यारा में पिछले 12 दिनों से सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इसके लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व अन्य एजेंसियां राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं। दावा किया जा रहा है कि सब कुछ ठीक रहा तो बस कुछ ही घंटे में सभी मजदूरों को बाहर निकाल लिया जाएगा। खबर है कि रेस्क्यू में जुटी अमेरिकन ऑगर मशीन में आई तकनीकी दिकक्त को निपटाने के लिए दिल्ली से टेक्निशियन बुलाए गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि इस तकनीकी समस्या के निस्तारण के साथ ही पाइप को अंदर पुश किया जाएगा और बस कुछ ही क्षणों के अंदर मजदूरों को निकाल लिया जाएगा।

जल्द आजाद हो सकेंगे 41 श्रमिक

उत्तरकाशी से सिलक्यारा में सुरंग में फंसे सभी 41 श्रमिको को निकालने के लिए रेस्क्यू का कार्य लगातार जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर सूबे के तमाम बड़े अधिकारी स्वयं इस राहत-बचाव कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसी कड़ी में बीते दिन सीएम धामी ने घटनास्थल का दौरा भी किया था। उनके माध्यम से जानकारी दी गई है कि श्रमिकों को बाहर निकालने की तैयारी अंतिम चरण में है और बस कुछ ही घंटे में उन्हें सुरंग से बाहर निकाल लिया जाएगा।

NDRF, SDRF के साथ डॉक्टर्स की टीम तैनात

उत्तरकाशी में सुरंग मे फंसे मदजूरों को बचाने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व सेना के जवान राहत-बचाव कार्य के लिए तैनात हैं। इसके साथ ही प्रदेश स्तर की एजेंसियां भी हैं जो लगातार अपनी सेवा दे रही हैं। खबर है कि राहत-बचाव में जुटे इन एजेंसियों के अलावा डॉक्टर्स की टीम को भी तैनात किया गया है। इसके तहत चिन्यालीसौड़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 41 बिस्तरों का एक अस्पताल तैयार किया गया है जहां मजदूरों को चिकित्सा उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं उनसे स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एंडोस्कोपिक फ़्लेक्सी कैमरे की मदद से मनोचिकित्सकों से भी उनकी बात कराई जा रही है जिससे मजदूरों की मेंटल हेल्थ प्रभावित ना हो।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 13 May 2026

मई 12, 2026

कल का मौसम 12 May 2026

मई 11, 2026

Rain Alert 12 May 2026

मई 11, 2026

मई 10, 2026