---Advertisement---

Uttarakhand News:, 15 सितंबर से ऋषिकेश में राफ्टिंग का ले सकते है मजा, यातायात निरीक्षक ने दी जानकारी, इन स्थानों पर लगवाए जा रहे हैं साइन बोर्ड    

Uttarakhand News: उत्तराखंड के ऋषिकेश में 15 सितंबर से राफ्टिंग शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए ऋषिकेश यातायात पुलिस ने जोरो से तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। ऐसे में देखा जाए तो बहुत कम दिन शेष रह गए हैं। जिसके चलते स्थानीय पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर नो-पार्किंग के साइन बोर्ड लगवाने भी शुरू कर दिए हैं। यह बोर्ड चेतावनी को लेकर भी है।

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: सितम्बर 4, 2023 4:36 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: कुछ लोगों को एडवेंचर जगहों पर जाने या फिर रोमांच कार्यों को करने के बहुत शौकीन होते हैं। ऐसे में रोमांच की शौक़ीन रखने वालों के लिए गुड न्यूज़ है। ख़बरों की मानें तो उत्तराखंड के ऋषिकेश में 15 सितंबर से राफ्टिंग शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए ऋषिकेश यातायात पुलिस ने जोरो से तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। जानकारी के मुताबिक कम दिन शेष रहने के कारण स्थानीय पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर नो-पार्किंग के साइन बोर्ड लगवाने भी शुरू कर दिए हैं। ऐसे में आप सभी अगर ऋषिकेश जा रहे हैं, तो यह बात किसी सोने पर सुहागा से कम नहीं है। घूमने-फिरने के साथ-साथ यहां आप अब गंगा नदी में राफ्टिंग का मज़ा भी ले सकते हैं।          

राफ्टिंग के शौकीनों के लिए गुड न्यूज़

जी हाँ गंगा नदी के जलस्तर को देखते हुए स्थानीय पुलिस (प्रशासन) 15 सितंबर से ऋषिकेश में राफ्टिंग शुरू कर सकती है। अक्सर देखा गया है, कि ऋषिकेश पर्यटन स्थल होने के नाते यहां कुछ लोग घूमने आते हैं, तो कुछ श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने आते हैं। ऐसे में 15 सितंबर को वीकेंड को देखते हुए ऋषिकेश यातायात पुलिस ने कमर कस  रखी है। बता दें कि इस दौरान 16 सितंबर को शनिवार और 17 सितंबर को रविवार पड़ रहा है। ऐसे में रोमांच और राफ्टिंग की शौक़ीन रखने वालों की काफी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। जिसके चलते अब अलग-अलग स्थानों पर नो-पार्किंग के साइन बोर्ड लगवाए जा रहे हैं।

ऋषिकेश यातायात पुलिस ने दी बड़ी जानकारी 

ऋषिकेश यातायात पुलिस के मुताबिक हर साल राफ्टिंग या फिर अन्य कारणों की वजह से लोगों ने जान गंवाई है। इस संबंध में यातायात पुलिस ने बोर्ड के जरिए लोगों और पर्यटकों को चेतावनी देना शुरू कर दिया है। पुलिस के मुताबिक गंगा का  जलस्तर में काफी असमानता है। जो कि देखा जाए तो लोगों की मौत की असल वजह यही है। पुलिस ने बताया कि लोगों को इससे सचेत रहने की जरूरत है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026