---Advertisement---

Uttarakhand Weather Update: पहाड़ी क्षेत्र में मौसम ने बदला मिजाज, इन 6 से 7 जिलों में हो सकती बारिश

Uttarakhand Weather Update: देश के प्रमुख पहाड़ी राज्यों में से एक उत्तराखंड को लेकर मौसम विभाग सदैव सतर्क की अवस्था में रहता है। इसको लेकर कहा जाता है यहां मौसम कभी भी अपने करवट बदल सकता है और धूप वाले मौसम के तुरंत बाद बारिश देखने को मिल सकती है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 6, 2023 12:54 अपराह्न

Uttarakhand Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand Weather Update: देश के प्रमुख पहाड़ी राज्यों में से एक उत्तराखंड (Uttarakhand) को लेकर मौसम विभाग सदैव सतर्क की अवस्था में रहता है। इसको लेकर कहा जाता है यहां मौसम कभी भी अपने करवट बदल सकता है और धूप वाले मौसम के तुरंत बाद बारिश देखने को मिल सकती है। इस संबंध में प्रतिदिन की तरह मौसम विभाग ने राज्य के लिए एक बार फिर अपने पूर्वानुमान जारी किए हैं। विभाग की माने तो पहाड़ी राज्य में आगामी तीन दिनों तक हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में मौसम के साफ रहने की बात कही गई है। इसके अतिरिक्त मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्र के आवासीय लोगों को इससे सतर्क रहने को कहा है।

बता दें कि उत्तराखंड (Uttarakhand) उन राज्यों में से है जहां मॉनसून के शुरू होने के साथ ही भारी बारिश की शुरुआत हो जाती है और इसका क्रम लगातार कई महीनों तक जारी रहता है।

करवट बदल रहा मौसम

बता दें कि बीते कुछ दिन पहले उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम साफ होने की खबर आई थी। इसको लेकर लोग उत्सुक भी थे और कयास लगाए जाने लगे कि बारिश के कारण प्रभावित हुई चार धाम यात्रा की शुरुआत एक बार फिर हो सकेगी। इसके अतिरिक्त ये भी कहा गया कि बारिश के कारण प्रभावित हुआ आम जन-जीवन एक बार फिर पटरी पर लौटेगा। पर अब खबर है कि आज यानी 6 सितंबर से लेकर 8 सितंबर तक तीन दिनों के इस दौर में पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश देखने को मिल सकती है। विभाग ने इसको लेकर कहा है कि यहां पहाड़ी क्षेत्रों में गर्जना के साथ-साथ आकाशीय बिजली चमकते भी देखा जा सकता है।

इन क्षेत्रों में है बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के अलग-अलग पहाड़ी क्षेत्रों में 6 से 8 सितंबर तक बारिश के आसार जताए हैं। इसमें उत्तरकाशी, बागेश्वर, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चंपावत, चमोली, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल और पौड़ी जैसे क्षेत्र हैं। मौसम विभाग ने आसार जताए हैं कि इन क्षेत्रों में आगामी दिनों में हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली भी चमक सकती है। इसमें कई पहाड़ी इलाके ऐसे हैं जहां बारिश की तीव्रता ज्यादा भी रह सकती है। बता दें कि बीते दिनों में तेज धूप के कारण इन क्षेत्रों में तापमान बढ़ गया था जिसके परिणाम स्वरुप उमस भरी गर्मी देखने को मिली थी। ऐसे में अब कहा जा रहा है कि इस हल्की बारिश के आगमन के साथ ही मौसम का मिजाज बदलेगा और सूबे को गर्मी से राहत मिल सकेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 12 October 2026

अक्टूबर 11, 2026

Rain Alert 11 October 2026

अक्टूबर 10, 2026

Rain Alert 10 October 2026

अक्टूबर 9, 2026

Rain Alert 9 October 2026

अक्टूबर 8, 2026