---Advertisement---

कुमाऊं के लोगों का Vande Bharat Express का सपना हुआ चकनाचूर, रेलवे के सर्वे में उद्घाटन से पहले मिलीं खामियां

Vande Bharat Express: भारत का कौन सा ऐसा राज्य या मंडल नहीं है, जो यह नहीं चाहता कि हमारे शहर से Vande Bharat ट्रेन गुजरे। बिल्कुल ठीक ऐसा ही सपना कुमाऊं के लोगों ने देखा था। जानकारी के मुताबिक रेलवे के अधिकारियों ने बताया कुमाऊं मंडल में दो ट्रेनें काठगोदाम व देहरादून एक साथ चलनी ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: जुलाई 3, 2023 12:22 अपराह्न | Updated: जुलाई 3, 2023 4:01 अपराह्न

Vande Bharat Express
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Express: भारत का कौन सा ऐसा राज्य या मंडल नहीं है, जो यह नहीं चाहता कि हमारे शहर से Vande Bharat ट्रेन गुजरे। बिल्कुल ठीक ऐसा ही सपना कुमाऊं के लोगों ने देखा था। जानकारी के मुताबिक रेलवे के अधिकारियों ने बताया कुमाऊं मंडल में दो ट्रेनें काठगोदाम व देहरादून एक साथ चलनी थी। जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले थे। ऐसे में हमने काठगोदाम में सर्वे के लिए एक टीम बनाया, ताकि उसका जायजा लिया जा सके। ऐसे में जब हमारे अधिकारी काठगोदाम के पास पहुंचते है तो रेलवे ट्रैक उखड़ा मिला। ऐसे में अब आशंका जताई जा रही हैं, कि कुमाऊं वासियों को Vande Bharat Express के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।    

कुमाऊं के लोगों का Vande Bharat Express का सपना टुटा ?

बता दें कि कुमाऊं के लोगों को यह आश थी, कि उनके मंडल से वंदे भारत ट्रेन गुजरे। लेकिन 160 किमी तूफानी रफ़्तार वाली ट्रेन को चलने में अब थोड़ा समय लग सकता है। जानकारी के मुताबिक कुमाऊं के लोग को वंदे भारत ट्रेन में दिलचस्पी इस बात को लेकर भी थी, क्योंकि कुमाऊं के सटे गढ़वाल मंडल में अभी वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया गया है। ऐसे में यहां वंदे भारत ट्रेन की रफ़्तार लोगों को खूब पसंद आ रही है। इसी को देखते हुए कुमाऊं के लोगों ने भी वंदे भारत ट्रेन चलने का सपना अपने मन-मस्तिष्क में बना लिया है। 

वहीँ ख़बरों की माने तो रेलवे के अधिकारियों ने बताया कुमाऊं मंडल में दो ट्रेनें काठगोदाम व देहरादून एक साथ चलनी थी। जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले थे। इसलिए हमने सर्वे करने का फैसला लिया। लेकिन जब हमारे अधिकारी काठगोदाम के पास पहुंचते है तो रेलवे ट्रैक उखड़ा मिलता है। ऐसे में कहा जा रहा था यहीं वो ट्रैक था जिस पर वंदे भारत ट्रेन चलनी थी। वहीं अधिकारियों की मानें तो वह जल्द ट्रैक को ठीक कर लेंगे। कुमाऊं के बीच में होने से काठगोदाम वंदे भारत एक्सप्रेस संचालन के लिए बेहतर जगह है।

Vande Bharat Express चलने से कुमाऊं के लोगों को कितना फायदा मिलता ?

यह बात सच है, कि कुमाऊं में एक न एक दिन Vande Bharat ट्रेन का संचालन किया जाएगा। क्योंकि इससे टूरिज्म को न सिर्फ बढ़ावा मिलेगा बल्कि सरकार को भी अच्छी खासी आमदनी होगी। वहीं कुमाऊं के लोगों के लिए अच्छा इन्फ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट देखने को मिलेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026