---Advertisement---

Weather Update: UP, MP समेत देश के विभिन्न हिस्सों में जारी रहेगा बारिश का क्रम, IMD की इस राज्य के लिए विशेष अलर्ट

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में एक बार फिर बदले मौसम के मिजाज को देखते हुए अपने पूर्वानुमान जारी किए हैं। विभाग की मानें तो आज और कल देश के विभिन्न हिस्सो में बारिश का क्रम देखने को मिल सकता है। इसके तहत तटीय राज्य ओडिशा के लिए विभाग ने आगामी दिन के लिए अलर्ट जारी किए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 13, 2023 6:00 पूर्वाह्न | Updated: सितम्बर 13, 2023 9:57 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में एक बार फिर बदले मौसम के मिजाज को देखते हुए अपने पूर्वानुमान जारी किए हैं। विभाग की मानें तो आज और कल देश के विभिन्न हिस्सो में बारिश का क्रम देखने को मिल सकता है। इसके तहत तटीय राज्य ओडिशा के लिए विभाग ने आगामी दिन के लिए अलर्ट जारी किए हैं। वहीं आज वहां बारिश (Weather) को लेकर चेतावनी जारी है। यूपी, उत्तराखंड और हिमाचल के विभिन्न हिस्सो में आगामी दो दिन तक हल्की बारिश का क्रम जारी रहेगा।

इसके अतिरिक्त मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और झारखंड जैसे राज्यो में भी बारिश के आसार जताए हैं। वहीं उत्तर पूर्वी राज्यों को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि यहां एक बार फिर बारिश का क्रम लौटता हुआ नजर आ रहा है जिसके कारण यहां के अलग-अलग हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं राजधानी दिल्ली को लेकर मौसम (Weather) विभाग ने कहा है कि यहां आगामी दिनों में एक बार फिर मौसम का क्रम बदल सकता है और राज्य के कुछ हिस्सो में हल्की बा़रिश देखी जा सकती है।

यूपी, बिहार और दिल्ली को लेकर ये है मौसम विभाग की रिपोर्ट

मौसम विभाग ने देश के सबसे बड़े सूबे यूपी को लेकर कहा है कि यहां आगामी दो दिनों तक बारिश का क्रम जारी रह सकता है। बीते दिनों हुई भीषण बारिश के कारण राज्य के करीब 19 लोगों के मौत की खबर सामने आई थी। ऐसे में एक बार फिर विभाग की ओर से जारी किए गए रिपोर्ट से राज्य की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं बिहार को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि यहां आज और कल उमस भरी गर्मी देखने को मिल सकती है। वहीं 15 सितंबर को राज्य में हल्की बारिश के आसार हैं। राजधानी दिल्ली को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि यहां अब मौसम साफ नजर आएगा। आगामी दो दिनों तक हल्की धूप के साथ तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकेगी। हालाकि मौसम के बदलते मिजाज के साथ राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है।

उत्तराखंड व अन्य राज्यों के लिए ये है मौसम विभाग की रिपोर्ट

मौसम विभाग देश के प्रमुख पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल को लेकर कहा है कि यहां आज से तीन दिन तक राज्यों के विभिन्न हिस्सो में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इसमें पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के ज्यादा आसार हैं। वहीं मैदानी इलाकों के प्रमुख राज्यओडिशा के लिए मौसम विभाग ने आज चेतावनी जारी की है। वहीं कल यानी 14 सितंबर को राज्य के लिए अलर्ट जारी रखा गया है। इसके अतिरिक्त मैदानी इलाकों के राज्य मध्य प्रदेश में भी बारिश के आसार हैं। जबकि राजस्थान के पूर्वी हिस्सो में दो दिनों तक बारिश का क्रम जारी रह सकता है। वहीं इसके साथ ही मौसम विभाग ने झारखंड के लिए बारिश के आसार जताए हैं। वहीं उत्तर पूर्वी राज्यों के असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम व अन्य कुछ राज्यों में आज बारिश देखने को मिल सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 23, 2026