---Advertisement---

UP Weather report: भारी बारिश ने राजधानी लखनऊ समेत 10 जिलों में मचाई तबाही, 24 घंटे के भीतर 19 लोगों की मौत 

UP Weather Report: उत्तर प्रदेश में कई जिले बारिश की मार झेल रहे हैं। बताया जा रहा है, राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के 10 जिले भारी बारिश से प्रभावित हैं। खबर है, कि पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश के कारण 19 लोगों की जान चली गई है। ऐसे में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने बड़ी अपडेट दी है। आइए जानते हैं -

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: सितम्बर 12, 2023 12:22 अपराह्न

UP Weather Report
Follow Us
---Advertisement---

UP Weather report: अमूमन देखा गया है, कि बारिश जुलाई और अगस्त के महीने में सबसे ज्यादा कहर बरपाती है। इस बार भी बारिश ने सबसे ज्यादा निशाना पहाड़ी राज्यों को बनाया है। जिसमें हिमाचल और उत्तराखंड शामिल है। ऐसे में अब खबर बारिश को लेकर उत्तर प्रदेश से आ रही है। बताया जा रहा है, भारी बारिश (मानसून) ने यहां करवट ले ली है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तो बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही। चारों तरफ शहर में जलजमाव हो गया है। वहीं प्रदेश के 10 जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। बताया जा रहा है, बारिश से संबंधित घटनाओं में पिछले 24 घंटों के भीतर 19 लोगों की मौतें हो चुकी है। 

उत्तर प्रदेश में मानसून ने ली करवट

ऐसा लगता है उत्तर प्रदेश में मानसून ने दोबारा करवट ले ली है। प्रदेश के अन्य जिलों में पिछले 24 घंटों से बारिश हो रही है। राजधानी लखनऊ भी उनमें से एक है। खबर है, कि पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश के कारण 19 लोगों की जान चली गई है। ऐसे में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने बड़ी अपडेट दी है।

बता दें कि भारी बारिश के कारण प्रदेश के 10 जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसके ले अब स्थानीय प्रशासन ने राहत बचाव के लिए मैदान में उतर गई है। बताया जा रहा है, राज्य आपदा मोचन बल एसडीआरएएफ और एनडीआरएफ की टीम भी मैदान में उतर चुकी हैं। 

मौसम विभाग ने दी जानकारी


भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने बताया, कि राजधानी लखनऊ के आसपास 15 सितंबर तक बारिश की संभावना बनी रहेगी। साथ ही यहां वज्रपात भी हो सकता है। मौसम विभाग ने इसके लिए कुछ जिलों को सतर्क रहने के लिए भी कहा है। उनके नाम राजधानी लखनऊ समेत बरेली, फर्रुखाबाद,फिरोजाबाद, बाराबंकी, हाथरस, कानपुर, शाहजहांपुर, फतेहपुर, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, रामपुर, कन्नौज, संभल, बिजनौर और मुरादाबाद समेत अन्य जिले शामिल हैं।   

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 23, 2026