---Advertisement---

Weather Update: झमाझम बारिश में भीग सकते हैं यूपी और उत्तराखंड, दिल्लीवासियों को गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) देश के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश को लेकर अपने पूर्वानुमान लगातार जारी करता है। इसके तहत देश के विभिन्न राज्यों में आने वाले दिनों में हेने वाले बारिश को लेकर अलर्ट किया जाता है जिससे की किसी भी प्रकार के अनहोनी से बचा जा सके।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 18, 2023 6:00 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 18, 2023 5:13 अपराह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) देश के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश को लेकर अपने पूर्वानुमान लगातार जारी करता है। इसके तहत देश के विभिन्न राज्यों में आने वाले दिनों में हेने वाले बारिश को लेकर अलर्ट किया जाता है जिससे की किसी भी प्रकार के अनहोनी से बचा जा सके। इसी कड़ी में एक बार फिर मौसम विभाग ने आज विभिन्न राज्यों को लेकर अलर्ट जारी किया है जिसके तहत उत्ततराखंड, मध्य भारत के उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की सूचना है। वहीं इसके अतिरिक्त कई और राज्यों में भी अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में लगातार बरसेंगे बादल

मौसम विभाग ने देश के सबसे बड़े राज्य यूपी के लिए आगामी दो दिनों तक अलर्ट जारी किया है। विभाग की माने तो यूपी में आज और कल यानी शनिवार को भारी बारिश देखने को मिल सकते है। इस भारी बारिश में प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों के भीगने की संभावना है।

दिल्ली को सताएगी गर्मी

देश की राजधानी दिल्ली को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि यहां आगामी दो दिनों तक उमस भरी गर्मी देखने को मिल सकती है। यहां पारा और बढ़ सकता है जिससे की उमस बढ़ने की संभावना है। ऐसे में बारिश की संभावना कम जताई जा रही है और विभाग की माने तो दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिलती नहीं नजर आ रही है।

उत्तराखंड को लेकर विभाग ने किया सतर्क

मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के हालात को देखते हुए कहा है कि यहां आगामी दो दिनों तक एक बार फिर भारी बारिश हो सकती है। इस बारिश के चलते ही राज्य के कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी है। इसमें प्रमुख रुप से टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जैसे जिले शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में भूस्खलन, चट्टाने खिसकने, जलभराव और सड़कों के बंद होने की घटना भी हो सकती है। विभाग ने सूबे को लोगों को सतर्क रहने को कहा है।

उत्तर पूर्वी राज्यों में भी जमकर बरसेंगे बादल

देश के उत्तर पूर्वी राज्यों को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। विभाग की माने तो आज यानी 18 अगस्त से 21 अगस्त तक इन राज्यों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। इसमें प्रमुख रुप से असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश जैसे प्रदेश शामिल हैं। इन राज्यों में भारी बारिश के चलते ही भूस्खलन, पहाड़ों से चट्टान खिसकने, जलजमाव और सड़कों के बंद होने की खबरे भी आ सकती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026