---Advertisement---

Weather Update: MP, UP और देश के इन मैदानी इलाकों में बदल रहा मौसम, दिल्ली को मिल सकती है गर्मी से राहत

Weather Update: देश के विभिन्न हिस्सों में मॉनसून के कमजोर पड़ने की खबर के बीच मौसम विभाग ने कुछ राहत भरी खबर दी है। बता दें कि बीते कई दिनों से मैदानी इलाकों में मॉनसून के कमजोर पड़ने की बात कही जा रही थी। इस क्रम में बारिश में कमी भी दर्ज की गई थी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 8, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: देश के विभिन्न हिस्सों में मॉनसून के कमजोर पड़ने की खबर के बीच मौसम विभाग ने कुछ राहत भरी खबर दी है। बता दें कि बीते कई दिनों से मैदानी इलाकों में मॉनसून के कमजोर पड़ने की बात कही जा रही थी। इस क्रम में बारिश में कमी भी दर्ज की गई थी। पर अब खबर है कि मॉनसून एक बार फिर एक्टिव नजर आ रहा है और एक बार फिर मैदानी इलाकों में बारिश का क्रम देखने को मिल सकता है।

मौसम (Weather) विभाग ने इस क्रम में अपने पूर्वानुमान जारी किए हैं और बताया है कि आगामी दिनों में मध्य प्रदेश, गुजरात और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं राजधानी दिल्ली को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि यहां भी बूंदाबांदी के आसार हैं। देश के सबसे बड़े सूबे यूपी को लेकर भी मौसम (Weather) विभाग ने कहा है कि यहां आगामी दिनों में बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं उत्तराखंड और हिमाचल के पहाड़ी इलाकों को लेकर कहा जा रहा है कि यहां हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

यूपी और राजधानी दिल्ली में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग ने देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश को लेकर कहा है कि यहां आगामी दो दिनों तक मौसम में बदलाव के आसार हैं। इसके परिणाम स्वरुप राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अतिरिक्त राजधानी दिल्ली को लेकर विभाग ने कहा है कि यहां बीते दिनों हुई बारिश के कारण गर्मी से हल्की राहत मिली है। अब खबर है कि आगामी तीन दिनों तक राजधानी में काले बादल छाए रह सकते हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इन दिनों में कहीं-कहीं हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

उत्तराखंड और हिमाचल में सामान्य हो रहा मौसम

मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल को लेकर कहा है कि यहां पहले की तुलना में मौसम सामान्य नजर आ रहा है। हालाकि विभाग ने 8 सितंबर के लिए राज्य के पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश के आसार जताए हैं। इसके अतिरिक्त मौसम विभाग ने हिमाचल के लिए कहा है कि यहां आगामी तीन दिन तक सूबे के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। बता दें कि हिमाचल में भारी बारिश के बाद से मौसम अब सामान्य नजर आ रहा है और आम जनजीवन पटरी पर लौट रहा है।

मध्य प्रदेश, गुजरात और पूर्वी राजस्थान में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने देश के प्रमुख मैदानी इलाकों में हल्की बारिश के आसार जतााए हैं। इसमें मध्य प्रदेश, गुजरात और पूर्वी राजस्थान के क्षेत्र में हैं। विभाग की माने तो 8 सितंबर को इन राज्यों में बारिश देखने को मिल सकती है। राजस्थान के पूर्वी क्षेत्र में हल्की बारिश के अनुमान हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस रेगिस्तान वाले राज्य को भी आगामी दिनों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमाराYouTube Channel ‘DNP INDIA’को अभी subscribe करें। आप हमेंFACEBOOKINSTAGRAMऔरTWITTERपर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 8, 2026

Punjab News

अप्रैल 8, 2026

Supriya Prasad

अप्रैल 8, 2026

Punjab News

अप्रैल 8, 2026

Rain Alert 9 April 2026

अप्रैल 8, 2026

Punjab News

अप्रैल 8, 2026