Vande Bharat Sleeper Train: देश की सबसे चर्चित और मशहूर सेमी हाई स्पीड ट्रेन के संचालन के बाद यात्रियों को एक अलग तरीके का अनुभव देखने को मिल रहा है। वहीं अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि अभी एक ही वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का संचालन हावड़ा से गुवाहाटी के बीच हो रहा है। इस ट्रेन के अंदर यात्रियों को लग्जरी सुविधाओं के साथ-साथ स्वादिष्ट व्यंजन मिल रहा है। सोशल मीडिल पर एक वीडियो तेजी से वायरल रहा है, जहां खाने पड़ोसने की प्रक्रिया लोगों को काफी पसंद आ रही है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
Vande Bharat Sleeper Train में मिल रहा है हवाई जहाज जैसा खाना
इंस्टाग्राम पर एक वीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को aditya_ydv26 नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है।वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ट्रेन के अंदर एक अटेंडेंट लोगों को खाना परोस रहा है। बता दें कि ये वीडियो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अन्य ट्रेन के मुकाबले वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में अलग तरीके से खाना परोसा जा रहा है।
वीडियो देखें
बता दें कि यह सुविधा खासकर हवाई जहाज में यात्रा के दौरान दी जाती है। सबसे खास बात है कि खाने को पूरी तरीके से पैक दिया जा रहा है। गौरतलब है कि इस ट्रेन में लोकल स्वादिष्ट व्यंजन दिया जा रहा है। यह पहली ट्रेन है जिसमे इस प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाएगी।
वीडियो पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
गौरतलब है कि इस वीडियो पर यूजर्स भी जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। एक यूजर ने लिखा कि
‘लोगों को सिविक सेंस आ जाए तो हर चीज सुंदर लगेगी’ एक दूसरे यूजर ने लिखा कि
“ये तो अच्छा लग ही रहा है साथ में ये ज्यादा अच्छा लग रहा है कि लोग कचरा नहीं फेल रहे”। एक और यूजर ने लिखा कि
“भारत विश्व का नेतृत्व कर रहा है”।
