---Advertisement---

Vande Bharat Train: बिहार को मिली वंदे भारत की एक और सौगात! इन शहरों को होगा फायदा; जानें पूरी खबर

Vande Bharat Train: भारतीय रेलवे बिहार के लोगों को एक और वंदे भारत का तोहफा देने जा रही है। यह ट्रेन भागलपुर और हावड़ा के बीच चलेगी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 11, 2024 3:21 अपराह्न

Vande Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Train: भारतीय रेलवे ने बिहार के लोगों को एक और वंदे भारत ट्रेन का तोहफा देने जा रही है। आपको बता दें कि यह ट्रेन भागलपुर और हावड़ा के बीच चलेगी। वहीं इससे यात्रियों का काफी समय बचेगा। नई वंदे भारत ट्रेन तकरीबन 439.57 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। हालांकि इसकी अधिकारिक घोषणा लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद की जाएगी।

इन शहरों को होगा फायदा

नई ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलेगी। वहीं इसका परिचालन भागलपुर से बुधवार और हावड़ा से मंगलवार को नही होगा। यह ट्रेन साहिबगंज, बरहरवा, अजीमगंज, कटवा और नौदीबाधाम समेत महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी। मालूम हो कि वंदे भारत ट्रेन में कुल आठ कोच होते हैं। जिन्हें यात्रियों के सुविधा के हिसाब से डिजाइन किया गया है। यह कोच यात्रियों को काफी आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान करते हैं।

7 घंटे 30 मिनट में सफर होगा पूरा

अगर हम रेलवे की आम ट्रेन की बात करे तो अभी करीब भागलपुर से हावड़ा का सफर करने में तकरीबन 9 घंटे से ऊपर का समय लगता है। नए वंदे भारत ट्रेन के परिचालन के बाद यात्री महज 7 घंटे 30 मिनट में ही यात्रा को पूरा कर सकेंगे।

इन रूटों पर चलेगी नई वंदे भारत ट्रेन

भारतीय रेलवे भागलपुर हावड़ा रूट के अलावा तीन और नई वंदे भारत ट्रेन चलाने की योजना बना रही है। जानकारी के मुताबिक जमालपुर से मालदा, भागलपुर से हावड़ा और भागलपुर से देवघर के बीच ट्रेन चल सकती है। गौरतलब है कि वंदे भारत की अधिकतम स्पीड 110 से 130 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच होती है। हालांकि इसकी अधिकारिक घोषणा लोकसभा चुनाव 2024 के खत्म होने के बाद की जाएगी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026