---Advertisement---

Vande Bharat Train: ऑटोमेटिक दरवाजे, Onboard Wi-Fi और प्लेन जैसी सुविधाओं से लैस होगी झारखंड से बनारस दौड़ने वाली वंदे भारत ! जानें कब हो सकती है शुरु

Vande Bharat Train: झारखंड से बनारस के लिए बहुत जल्द वंदे भारत ट्रेन शुरु हो सकती है। खबरें चल रही हैं कि, ये स्लीपर मॉडल से लैस हो सकती हैं। इसके आने से दोनों शहरों के बीच की दूरी कम हो जाएगी।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अप्रैल 10, 2025 1:31 अपराह्न

Vande Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Train: अपनी हाई स्पीड और लग्जरी सुविधाओं के लिए वंदे भारत ट्रेन जानी जाती है। यही वजह है कि, ये प्लेन को टक्कर देती है। समय बचाने के लिए लोग इससे ट्रेवल करते हैं। तमाम लग्जरी सुविधाओं से लैस इस ट्रेन को बहुत जल्द झारखंड के Tatanagar Railway Station, Jamshedpur से शुरु किया जा सकता है। ये ट्रेन उत्तर प्रदेश के बनारस तक चलेगी। खबरों की मानें तो ये स्लीपर मॉडल वाली वंदे भारत ट्रेन हो सकती है। जिसमें ऑटोमेटिक दरवाजे, ऑन बोर्ड वाईफ़ाई और प्लेन जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं। इस वंदे भारत ट्रेन के चलने से जमशेदपुर की बनारस से दूरी कम हो जाएगी। इन दोनों शहरों का सफर 600 किलोमीटर का है। लेकिन अब ये दूरी कम समय में पूरी की जा सकेगी।

Tatanagar Railway Station से बनारस तक चलेगी Vande Bharat Train

इस स्लीपर मॉडल वाली वंदे भारत ट्रेन को इसी साल जुलाई के महीने में शुरु किया जा सकता है । टाटानगर से बनारस की दूरी 600 किलोमीटर है। अब ये दूरी कम होने वाली है। क्योंकि वंदे भारत ट्रेन 130 किमी से 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है। ऐसे में पहले जो समय लगता था, अब वो कम लगेगा। आपको बता दें, टाटानगर से बनारस के बीच की दूरी लगभग 600 किमी है। नॉर्मल ट्रेन से यहां पहुंचने में 10 घंटे लग जाते हैं। लेकिन वंदे भारत एक्सप्रेस से ये समय घटकर लगभग 7 घंटे के आसपास रह जाएगा, इस तरह की खबरें चल रही हैं। फिलहल अभी तक Vande Bharat Train कब से शुरु होगी और क्या किराया और शेडयूल क्या होगा? इसे लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

वंदे भारत स्लीपल ट्रेन में मिल सकती हैं ये सुविधाएं

टाटा नगर रेलवे स्टेशन और बनारस के बीच चलने वाली ये वंदे भारत ट्रेन स्लीपर मॉडल वाली बताई जा रही है। जिसमें एक प्लेन की तरह सुविधाएं मिल सकती हैं। हालंकि अभी तक ये कंफर्म नहीं हो सका है कि, ये ट्रेन वाकई में स्लीपर मॉडल वाली होगी या फिर नहीं। लेकिन अगर ये आती है तो इसमें एक प्लेन वाली सुविधाएं मिलेंगी। वंदेभारत स्लीपर ट्रेनों को लेकर ऐसी खबरे है कि, ये हाई स्पीड के साथ ऑटोमेटिक दरवाजों से लैस होगी। इसके साथ ही इसमें ऑन बोर्ड वाईफ़ाई मिल सकता है। इसकी सीटें गद्देदार हो सकती हैं। ये ट्रेन CCTV कैमरे से लैस हो सकती है। वहीं, इसमें अग्नि अवरोधक की सुविधा भी मिल सकती है। खाने-पीने के लिए खास पेंट्री और प्लेन जैसा इंटीरियर लुक मिल सकता है।अगर ये ट्रेन झारखंड से बनारस के लिए मिलती है तो यकीनन यात्रियों को बड़ा फायदा पहुंचेगा।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Rain Alert 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026