---Advertisement---

Viral News: Bill Gates और Dolly Chaiwala का अमूल ने बनाया अनोखा डूडल, यूजर्स बोले-बिल गेट्स की नाक कहां है?

Bill Gates Viral News: इन दिनों देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग कार्यक्रम Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding Festivities चल रहे हैं। ये गुजरात के जामनगर में मनाए जा रहे हैं। जिसमें देश और विदेश की सबसे बड़ी और अमीर हस्तियां पहुंच रही हैं। इस बीच माइक्रोसॉफ्ट ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 3, 2024 11:02 पूर्वाह्न

Bill Gates Viral News
Follow Us
---Advertisement---

Bill Gates Viral News: इन दिनों देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग कार्यक्रम Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding Festivities चल रहे हैं। ये गुजरात के जामनगर में मनाए जा रहे हैं। जिसमें देश और विदेश की सबसे बड़ी और अमीर हस्तियां पहुंच रही हैं। इस बीच माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स हिस्सा लेने पहुंचे। इस दौरान उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो में बिल गेट्स डॉली चायवाला के साथ एक कप चाय का मजा ले रहे थे। जिसके बाद ये वीडियो देखते ही देखते छा गया।

Bill Gates और Dolly Chaiwala का अमूल ने बनाया डूडल

आपको बता दें, डॉली चायवाला इंटरनेट की दुनिया के सबसे फेमस चाय वाले माने जाते हैं। वो अपने अंदाज की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। बिल गेट्स और डॉली चायवाला की इसी मुलाकात का अब अमूल ने ‘टी-रिफिक’ डूडल बनाया है। जिसमें देखा जा सकता है कि, एनिमेटेड बिल गेट्स और एनिमेटेड डॉली चायवाला के साथ नजर आ रहे हैं । इस डूडल में देखा जा सकता है कि, डॉली के स्टॉल से एक कप चाय का आनंद अरबपति बिल गेट्स ले रहे हैं। इस दौरान डॉली चायवाला के हाथ में अमूल मक्खन के साथ लिपटी हुई ब्रेड के दो स्लाइस दिखाई गई हैं। अमूल की तरफ से बेहद खूबसूरती से इस पल को कैद किया गया है।

डूडल पर यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रिया

डेयरी ब्रांड अमूल ने अपनी क्रिएटिविटी से लोगों का दिल जीत लिया है। इस डूडल में “चाइक्रोसॉफ्ट अमूल – गेट्सवे टू टेस्ट” का कैप्शन भी लिखा हुआ है। इस डूडल को अमूल ने amul_india नाम के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया है। जिस पर अब तक 11 हजार लोगों ने लाइक किया है। इसके साथ ही इस पर वह काफी मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। वहीं, एक यूजर इस डूडल पर कमेंट करते हुए लिखा बिल गेट्स की नाक कहां? इस तरह यूजर्स की काफी अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिल रही हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 17 July 2026

जुलाई 16, 2026

कल का मौसम 17 July 2026

जुलाई 16, 2026

Viral Video

जुलाई 16, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 16, 2026

Pune Viral Video

जुलाई 16, 2026

Viral Video

जुलाई 16, 2026