---Advertisement---

Viral Video: भारतीय सैनिकों ने रस्साकशी खेल में चीनी सैनिकों को किय चारों खाने चित्त, वीडियो देख आ जाएगा मजा

Viral Video: संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के एक हिस्से के रूप में भारतीय सैनिकों ने सूडान में चीनी सैनिकों के खिलाफ रस्साकशी खेल जीत लिया।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 29, 2024 10:46 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: हमारे देश के वीर जवान यानि भारतीय सैनिकों ने एक बार फिर अपनी शौर्य का लोहा मनवाया है। सैन्य अधिकारियों के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के एक हिस्से के रूप में भारतीय सैनिकों ने सूडान में चीनी सैनिकों के खिलाफ रस्साकशी खेल जीत लिया है। यह क्षण कैमरे में कैद हो गया और वायरल हो गया, जो भारतीय सैनिकों की अद्भुत टीम वर्क और प्रतिस्पर्धा की भावना को दर्शाता है।

भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को हराया

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे भारतीय सैनिकों ने चीनी को चारों खाने चीत कर दिया। भारतीय सेनाओं ने अपनी सहनशक्ति और सौहार्द का प्रदर्शन करते हुए चीनी दल पर उल्लेखनीय जीत हासिल करके अपनी शक्ति और संकल्प साबित किया। यह एक जीवंत प्रतियोगिता थी और मैत्रीपूर्ण भी थी। भारतीय सेना के अधिकारियों ने वायरल वीडियो की पुष्टि की है, जिसे काफी ध्यान और प्रशंसा मिल रही है।

सूडान में भारतीय सैनिक मौजूद

बता दें कि, संयुक्त राष्ट्र के शांति रक्षा मिशन का मकसद युद्ध प्रभावित देशों में सुरक्षा और शांति स्थापित करना है। शीत युद्ध के बाद से संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा मिशन को युद्ध को जल्द खत्म करने, नागरिकों की रक्षा करने तथा दीर्घकालीन शांति एवं सुरक्षा को समर्थन देने के उद्देश्य से तैयार किया गया। सूडान में अफ्रीकी संघ मिशन का समर्थन करने के अलावा, UNMIS को व्यापक शांति समझौते के कार्यान्वयन का समर्थन करने और मानवीय सहायता, मानवाधिकार संरक्षण और प्रचार से संबंधित विशिष्ट जिम्मेदारियों को पूरा करने का काम सौंपा गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gaurav Khanna Akansha Chamola Divorce

जुलाई 1, 2026

Ketan Murder Case

जुलाई 1, 2026

VBG-RAM G Scheme

जुलाई 1, 2026

Uric Acid

जुलाई 1, 2026

Rhea Chakraborty

जुलाई 1, 2026

Punjab News

जून 30, 2026