---Advertisement---

Viral Video: अनंत-राधिका की शादी को छोड़ रेस्टॉरेंट में क्या करते नजर आए राहुल गांधी? ये नेता भी रहे गायब

Viral Video: राहुल गांधी का वीडियो देखने के बाद हैरान रह गए लोग, अनंत अंबानी की शादी छोड़ यहां एंजॉय करते दिखे नेता, बनने लगी बातें। सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 14, 2024 2:39 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी में देश और दुनिया से तमाम चेहरे नजर आए और इस लिस्ट में बिल गेट्स से लेकर ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन तक का नाम शुमार है। बॉलीवुड-हॉलीवुड से लेकर नेताओं का जमावड़ा यहां देखने को मिला लेकिन लोगों की निगाहें अटक गई कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अनुपस्थिति पर। इस समारोह में वह कहीं भी नजर नहीं आए और ऐसे में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जी हां, बताया जा रहा है कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अनंत राधिका की आशीर्वाद सेरेमनी में शिरकत कर रहे थे उस समय राहुल गांधी किसी रेस्टोरेंट में एंजॉय कर रहे थे। आइए देखते हैं क्या है इस वीडियो में।

वीडियो देख चौंक गए लोग

https://twitter.com/SatyamInsights/status/1812203816709763502

वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यहां राहुल गांधी पिज़्ज़ा ऑर्डर कर रहे थे। जी हां, इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया क्योंकि अंबानी की ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी को छोड़ रेस्टोरेंट में नजर आए राहुल फैंस के मन में कई सवाल पैदा कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि क्या अंबानी परिवार से खफा हैं राहुल गांधी जिसकी वजह से वह नहीं हुए शादी में शामिल, क्या राहुल गांधी को निमंत्रण भेजा गया था।

ये राजनेता भी नहीं आए हैं नजर

बता दें कि राहुल गांधी के अलावा भी कई राजनेताओं को शादी से नदारद देखा गया और उनकी कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल नहीं हो रही है। इस लिस्ट में नीतीश कुमार से लेकर राजनाथ सिंह का नाम शुमार है। अनंत- राधिका की शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और योगी आदित्यनाथ को भी अनुपस्थित देखा गया। वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित लालू यादव को स्पॉट किया गया।

ग्रैंड सेरेमनी पर लोगों की नजरें

वहीं राहुल गांधी के वीडियो को देख सोशल मीडिया पर बहस देखने को मिल रहा है और लोग अपनी-अपनी बात कह रहे हैं। गौरतलब है कि राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी 12 जुलाई को हुई है। वहीं 13 जुलाई को आशीर्वाद समारोह रखा गया था। रिपोर्ट के मुताबिक 14 जुलाई को रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026