---Advertisement---

Weather News: उत्तर भारत में बढ़ती गर्मी के बीच सामने आया नया अपडेट, इन राज्यों में अगले दो दिन तक बारिश का कहर

Weather News: फरवरी का महीना भी लगभग खत्म होने वाला है और उत्तर भारत के राज्यों में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान समेत हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के राज्यों में भी गर्मी का एहसास होने लगा है। मैदानी इलाकों के साथ पहाड़ी इलाके भी तपने लगे हैं। बता ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: फ़रवरी 20, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Weather News: फरवरी का महीना भी लगभग खत्म होने वाला है और उत्तर भारत के राज्यों में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान समेत हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के राज्यों में भी गर्मी का एहसास होने लगा है। मैदानी इलाकों के साथ पहाड़ी इलाके भी तपने लगे हैं। बता दें कि, गुजरात और राजस्थान जैसे राज्यों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है।

तापमान में बढ़ोतरी

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में अगले कुछ दिनों में पारा 30 से 32 डिग्री के बीच बना रहेगा। वही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी पारा दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। स्काइमेट एजेंसी के अनुसार गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा और तकिया कर्नाटका में तापमान बढ़ने के आसार हैं। मुंबई में भी अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया है।

ये भी पढ़ेंः CM Gehlot की चुनावी नैया पार लगाएगी ये इलेक्शन मैनेजमेंट कंपनी, जानिए क्या है चुनाव जीतने का पूरा प्लान

इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी

इसी कड़ी में मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार अगले दो दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 20 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वही 21 फरवरी को बारिश और बसवारी कुछ कम होगी और 22 फरवरी तक मौसम सुहाना हो जाएगा।

हिमाचल प्रदेश का मौसम

इसी के साथ हिमाचल प्रदेश में 20 फरवरी से किन्नौर, लाहौल, स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू व चंबा के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के पूर्वानुमान जताए गए हैं। इन्हीं क्षेत्रों में 20 फरवरी के साथ 21 फरवरी को भी मौसम खराब होने के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश में उना बिलासपुर ,हमीरपुर और कांगड़ा के कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए रहेंगे।

ये भी पढ़ें: Delhi-Mumbai Expressway पर टू-व्हीलर के साथ इन वाहनों की एंट्री पर लगा बैन, जानिए NHAI ने कौन-कौन से नियम किए जारी

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

जुलाई 18, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 18, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 18, 2026

Skyroot

जुलाई 18, 2026

Sonam Wangchuk

जुलाई 18, 2026

Arvind Kejriwal

जुलाई 17, 2026