---Advertisement---

Weather News: तेज हवा ने बढ़ाई परेशानी, इन राज्यों में लौटी ठंड! जानिए अपने शहर में मौसम का हाल

Weather News: उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में बढ़ोतरी तो देखी जा रही है लेकिन तेज हवाओं के कारण सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंड का सामना करना पड़ता है। वही पछुआ हवाओं के कारण झारखंड, उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: फ़रवरी 15, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Weather News: उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में बढ़ोतरी तो देखी जा रही है लेकिन तेज हवाओं के कारण सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंड का सामना करना पड़ता है। वही पछुआ हवाओं के कारण झारखंड, उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत में 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी जिसके कारण उत्तर भारत के राज्यों में एक बार फिर तेज हवाओं की वजह से ठंड की वापसी होती हुई नजर आएगी।

अगले दो दिनों तक तेज हवाओं का दौर

मौसम विभाग के अनुसार ठंड का यह दौर अगले दो दिनों तक रहने वाला है। इसके बाद मौसम के तेवर बदलेंगे और तापमान में लगातार तेजी देखी जाएगी। दिल्ली में भी आज तेज हवाओं का सिलसिला जारी है। इसी साथ राजधानी दिल्ली में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। 15 फरवरी से लखनऊ में आसमान साफ रहने के आसार हैं. साथ ही तेज हवाओं से भी राहत मिलेगी।

Also Read: Stock Market में Sensex और Nifty में आया जबरदस्त उछाल, जानें क्या रहा अडानी की कंपनियों का हाल

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश

मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के साथ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार 15 से 17 फरवरी तक पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेंगी। आईएमडी के अनुसार कश्मीर और लद्दाख के सुदूर इलाकों में 15 से 17 फरवरी के बीच हल्की बर्फबारी या बारिश देखने को मिलेगी। वहीं अरुणाचल प्रदेश में भी 17 फरवरी तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

Also Read: Air India और Airbus के बीच हुई सबसे बड़ी डील, France से खरीदे जाएंगे 40 बड़े और 210 छोटे विमान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Rain Alert 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026