---Advertisement---

Weather Update: घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में आए दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्य, बढ़ती ठंड के लिए रहें तैयार

Weather Update: नए साल की शुरुआत के साथ ही ठंड में भी काफी इजाफा देखने को मिला है। इसी बीच दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में मौसम विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। राजधानी दिल्ली में आज 3 जनवरी को मौसम काफी ठंडा रहेगा इस दौरान धुंध भी देखी जा सकती है। ...

Read more

Avatar of Nimmi Rani

By: Nimmi Rani

Published: जनवरी 3, 2023 6:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: नए साल की शुरुआत के साथ ही ठंड में भी काफी इजाफा देखने को मिला है। इसी बीच दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में मौसम विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। राजधानी दिल्ली में आज 3 जनवरी को मौसम काफी ठंडा रहेगा इस दौरान धुंध भी देखी जा सकती है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर पश्चिमी भारत के ज्यादातर राज्यों में शीतलहर देखने को मिलेगी। जिसका असर उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में दिखेगा। इन राज्यों में घना कोहरा छाया रह सकता है।

2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

मौसम विभाग की माने तो अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिमी और आसपास के मध्य भारत में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। इसके अलावा उत्तरी राजस्थान में भी शीतलहर का असर देखने को मिलेगा। नए साल की शुरुआत पर ही लोग ठंड से बचने के लिए अलाव जलाते हुए नजर आए। जनवरी 2023 में न्यूनतम और अधिकतम तापमान मध्य भारत के कई हिस्सों में नीचे रहने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शीत लहर का प्रकोप जारी है और वहां पर तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

Also Read- LPG PRICE HIKE: नए साल के पहले दिन गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- ‘ये तो शुरुआत है’

इन राज्यों में घना कोहरा बने रहने की संभावना

इसी बीच मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि गंगा के मैदानी इलाकों में हल्की और सत्य के पास उच्च नमी के कारण हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड में घना कोहरा देखने को मिलेगा। इसके अलावा बिहार के कई हिस्सों में भी घना कोहरा बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि 3 जनवरी को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा 4 और 5 जनवरी को शीतलहर चलने के आसार बताए गए हैं।

Also Read- RANJI TROPHY 2022-23: जब एक फैन पर भड़के SAURABH TIWARY, कहा- ‘मैच देखने आया है तो मैच देख, दादागिरी उतार दूंगा’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026