---Advertisement---

Weather Update: अगले कुछ दिनों तक cool-cool रहेगा मौसम, कई राज्यों में बारिश के आसार, तापमान में आएगी गिरावट

Weather Update: अगले कुछ दिनों तक देश भर में मौसम सुहावना बना रहेगा। इस दौरान जमकर बारिश होगी। जिससे तापमान में भी कमी आएगी।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 20, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: गुजरात-राजस्थान में कहर मचाने के बाद बिपरजॉय चक्रवात का कहर भले ही कम हो गया हो, लेकिन कई राज्यों में इसका असर अभी भी दिखाई दे रहा है। बारिश के चलते मौसस सुहावना हो गाय है। जिससे तापमान में भी कमी आई है। देशभर में हो रही बारिश के बीच IMD (India Meteorological Department) ने मानसून को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है।

ये भी पढ़ें: Kedarnath ज्योतिर्लिंग पर नोट उड़ाती महिला का Video Viral, आपत्ति के बाद DM ने दिए जांच के आदेश

कई राज्यों में बारिश के आसार

IMD के मुताबिक मानसून कई राज्यो में सक्रिय अवस्था में है। जिसके चलते वहां तेज बारिश हो रही है। IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि पूर्वोत्तर के कई राज्यों में इसका असर देखने को मिल रहा है। असम, मेघालय, सिक्किम, पश्चिम बंगाल सहित कई अन्य राज्यों में लगातार बारिश हो रही है। वहीं, अगले दो दिनों तक इन क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। जिसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ नरेश कुमार ने बताय, “चक्रवात अब उत्तर-पश्चिम राजस्थान में है और यह अब तक एक अच्छी तरह से चिह्नित कम दबाव वाला क्षेत्र है। कल से पूर्वी राजस्थान में वर्षा कम हो जाएगी, लेकिन यह बहुत भारी वर्षा के रूप में जारी रहेगी।”

दिल्ली में फिर पड़ेगी भीषण गर्मी

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में बीते कुछ दिनों से बारिश हो रही है। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में अगले दो दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। उसके बार फिर भीषण गर्मी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान हीटवेव की भी संभावना है। जिससे लोगों को बचने की जरूरत है। बारिश को लेकर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल समेत कई राज्यों में अगले दो दिनों तक बारिश होती रहेगी। जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

ये भी पढे़ं: Uniform Civil Code पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की तीखी प्रतिक्रिया, UCC को बताया ‘अनावश्यक, अव्यहारिक और खतरनाक ‘

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026