DNP India Hindi

Weather Update: भारी बारिश की चेतावनी के साथ उत्तराखंड में जारी हुआ रेड अलर्ट, यूपी, हिमाचल में भी मूसलाधार बारिश की आशंका

Weather Update

Weather Update

Weather Update: देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने एक बार फिर अपने पूर्वानुमान जारी किए हैं। विभाग ने कहा है कि आने वाले दिन देश के विभिन्न राज्यों के लिए बेहद चुनौती भरा साबित हो सकते हैं। विभाग ने भारी बारिश को देखते हुए उत्तराखंड के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं यूपी मे हल्के बारिश के आसार हैं ऐसे में यहां ऑरेंज अलर्ट जारी रखा गया है। वहीं हिमाचल को लेकर मौसम विभान ने कहा है कि यहा 24 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट तो वहीं 25 अगस्त के लिए रेड अलर्ट लागू है।

उत्तराखंड में मौमस विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने देश के प्रमुख पहाड़ी राज्यों में से एक उत्तराखंड के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके बाद से देहरादून और पौड़ी जिले के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। विभाग की माने तो आज यानी 24 अगस्त को टिहरी, देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जैसे जिलों में भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में इन राज्यों के लिए विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर रखा है। वहीं मौसम विभाग ने 25 अगस्त के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग अपनी सेवा में तत्पर रहे क्योंकि कभी भी राज्य को इनकी जरुरत पड़ सकती है।

हिमाचल पर कहर बनकर बरस रहे बादल

बता दें कि पहाड़ी राज्य हिमाचल की स्थिती बेहद खराब है। यहां पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बीते दिनों ही बादल फटने और भारी बारिश के कारण सूबे में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। मौसम विभाग ने एक बार फिर इस राज्य के लिए 24 अगस्त को ऑरेंज और 25 अगस्त को येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा है कि हिमाचल की मुश्किलें आगामी दो दिनों तक कम होती नहीं नजर आ रही है और आशंका है कि राज्य को 25 अगस्त तक भारी बारिश का सामना करना पड़े।

उत्तर प्रदेश समेत इन राज्यों में जारी हुआ अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लिए भी अलर्ट जारी किया है। विभाग की माने तो आज से दो दिनों तक राज्य में भारी बारिश के आसार हैं। ऐसे में यूपी के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में दो दिनों तक मूसलाधार बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अतिरिक्त मध्य भारत के अन्य मैदानी इलाके प्रमुख रुप से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने लोगो को सतर्क किया है। विभाग की माने तो आगामी 25 अगस्त तक इन राज्यों में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version