---Advertisement---

पहाड़ों की बर्फबारी से दिल्ली-UP में भी लुढ़केगा पारा! जानें MP-पटना सहित पूरे देश के मौसम का हाल

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के ज्यादातर हिस्सों मे सर्दी व बारिश के मौसम को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। इसके तहत कहा जा रहा है कि पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर राजधानी दिल्ली के साथ यूपी के पश्चिमी हिस्सों में भी पड़ता नजर आएगा।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 19, 2023 12:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के ज्यादातर हिस्सों मे सर्दी व बारिश के मौसम को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। इसके तहत कहा जा रहा है कि पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर राजधानी दिल्ली के साथ यूपी के पश्चिमी हिस्सों में भी पड़ता नजर आएगा। इससे लोगों को मौसम में सर्दी का ऐहसास हो सकेगा। वहीं इसके अलावा मौसम विभाग का कहना है कि मध्य प्रदेश के साथ पटना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड व अन्य राज्यों में मौसम के साफ रहने के आसार हैं।

पहाड़ो में बर्फबारी

मौसम विभाग ने देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के आसार जताए हैं। इसके तहत मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड, कश्मीर व हिमाचल में आज हल्की बर्फबारी का दौर देखने को मिल सकता है। वहीं इसके साथ ही इन राज्यों मे पारा लुढ़कता नजर आएगा जिससे सर्दी बढ़ने के आसार जताए गए हैं। इसके साथ ही इस बात की संभावना भी है कि बदलते मौसम के साथ सैलानियों का जत्था इन राज्यों में घूमने के लिए पहुंचेगा।

यूपी-दिल्ली के साथ इन राज्यों में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश व राजधानी दिल्ली को लेकर कहा है कि इन राज्यों में बर्फबारी का असर देखने को मिल सकता है जिसके परिणाम स्वरुप पारा लुढ़कता नजर आएगा। वहीं मौसम विभाग का ये भी कहना है कि इन राज्यों में अब शाम ठंडी होती नजर आएगी और लोगों को ठंडी का अनुभव होगा। पटना के साथ मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड समेत अन्य राज्यों में मौसम के साफ रहने के आसार हैं।

दक्षिणी राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने देश के दक्षिणी राज्यों में बारिश के आसार जताए हैं। इसमें तमिलनाडु, केरल व आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्से शामिल हैं। मौसम विभाग का कहना है कि इन राज्यों में आज हल्की बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 27, 2026

Leave a Comment