DNP India Hindi

Weather Update: फिर चढ़ने लगा गर्मी का पारा, इन राज्यों को नहीं मिलेगी उमस से राहत, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

Weather Update

Weather Update

Weather Update: देश के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों बारिश का क्रम हल्का है। मौसम विभाग (India Meteorological Department) की माने तो मॉनसून अब मैदानी इलाकों से हटकर तटीय इलाकों की ओर कूच कर रहा है। इसी क्रम में ओडिशा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बारिश देखने को मिल रही है। खबरों की माने तो बारिश का ये क्रम अभी तीन से चार दिनों तक जारी रहने वाला है। वहीं इसके अतिरिक्त दिल्ली में उमस से हाल बेहाल है जिसको लेकर विभाग ने कहा है कि राजधानी में उमस भरी गर्मी अभी कुछ दिनों तक सताएगी।

मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्य उत्तराखंड को लेकर कहा है कि यहां आगामी दिनों में हल्की बरिश दखने को मिल सकती है। बता दें कि राज्य में बीते कुछ दिनों से मौसम साफ नजर आ रहा था। वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि इन राज्यों में आगामी दिनों में बारिश के आसार नहीं हैं।

तटीय राज्यों में जारी है अलर्ट

मौसम विभाग ने देश के तटीय राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है विभाग की माने तो ओडिशा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश जैसे राज्य आगामी दिनों में बारिश का सामना कर सकते हैं। ओडिशा को लेकर विभाग ने कहा कि यहां आगामी दिनों में बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश हो सकती है। वहीं तेलंगाना को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि यहां भी चार और पांच तारिख को भारी बारिश देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही इसका असर पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश पर होगा और आगामी दिनों में यहां भी भारी बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड में फिर शुरू हो सकता है बारिश का दौर

मौसम विभाग ने देश के पहाड़ी राज्य उत्तराखंड को लेकर कहा है कि यहां आगामी दिनों में एक बार फिर बारिश देखने मिल सकती है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड में मौसम साफ था जिससे राज्य के लोगों को बहुत राहत मिली थी। अब खबर है कि आगामी दिनों में 4 से 6 तारिख तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है। इसमें नैनीताल, चंपावत, पिथौगराढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जैसे जिले शामिल हैं।

यूपी और बिहार में नहीं बरसेंगे बादल

मौसम विभग ने देश के सबसे बड़े सूबे यूपी और बिहार को लेकर कहा है कि यहां आगामी दिनों में बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। विभाग की माने तो यूपी में अब उमस भरी गर्मी का असर देखने को मिल सकता है। इसके अतिरिक्त बिहार की राजधानी पटना समेत अनेक हिस्सों में तापमान बढ़ता नजर आएगा। ऐसे में आसार है कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़े।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Exit mobile version