---Advertisement---

Weather Update: UP में मूसलाधार तो दिल्ली में हल्की बारिश के आसार, देश के पहाड़ी व अन्य राज्यों के लिए ये है IMD की रिपोर्ट

Weather Update: बीते दिनों सुस्त पड़ी बारिश की रफ्तार में एक बार फिर इजाफा देखने को मिला है। इस क्रम में कहा जा रहा है कि ये मौसम का बदलता मिजाज है और इसके साथ ही इसके निरंतर जारी रहने की बात की जा रही है। बता दें कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) प्रति दिन मौसम को लेकर अपना पूर्वानुमान जारी करता है और बताता है कि आगामी दिनों में मौसम की क्या स्थिती रहेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 11, 2023 6:00 पूर्वाह्न | Updated: सितम्बर 11, 2023 4:07 अपराह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: बीते दिनों सुस्त पड़ी बारिश की रफ्तार में एक बार फिर इजाफा देखने को मिला है। इस क्रम में कहा जा रहा है कि ये मौसम का बदलता मिजाज है और इसके साथ ही इसके निरंतर जारी रहने की बात की जा रही है। बता दें कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) प्रति दिन मौसम को लेकर अपना पूर्वानुमान जारी करता है और बताता है कि आगामी दिनों में मौसम की क्या स्थिती रहेगी। अब इसी कड़ी में मौसम (Weather) विभाग ने एक बार फिर अपने पूर्वानुमान जारी किए हैं और बताया है कि यूपी के कुछ हिस्सों में आगामी दिनों में मूसलाधार बारिश का क्रम जारी रह सकता है। वहीं राजधानी दिल्ली को लेकर भी मौसम विभाग ने कहा है कि आज यहां बारिश का क्रम जारी रह सकता है।

वहीं मौसम (Weather) विभाग ने पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के पहाड़ी हिस्सों में हल्की बारिश के आसार जताए हैं। हिमाचल को लेकर विभाग का कहना है कि यहां आगामी तीन दिनों तक राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है जबकि ज्यादातर हिस्से में मौसम के साफ रहने के आसार जताए जा रहे हैं।

उत्तराखंड और हिमाचल के लिए ये है मौसम विभाग की रिपोर्ट

मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल के लिए भी अपनी रिपोर्ट जारी की है। इसके तहत उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में आज और कल हल्के बारिश के आसार हैं। हालाकि सूबे के उत्तरी हिस्से में मौसम के साफ रहने की बात कही जा रही है। इसके अतिरिक्त मौसम विभाग ने हिमाचल को लेकर लेकर कहा है कि यहां आगामी तीन दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। हालाकि इस दौरान सूबे के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

दिल्ली, यूपी व इन राज्यों में बरस सकते हैं बादल

मौसम विभाग ने देश के सबसे बड़े सूबे यूपी को लेकर कहा है कि यहां आगामी तीन दिनों तक मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान विभाग ने कहा कि यहां आकाशीय बिजली देखने को भी मिल सकती है। बता दें कि यूपी के अलग-अलग हिस्सों में पिछले दो दिन से लगातार बारिश देखने को मिल रही है। राजधानी दिल्ली में मौसम को लेकर विभाग ने कहा कि यहां आज फिर मौसम में नमी देखी जा सकती है। इसके परिणाम स्वरुप राजधानी के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश नजर आ सकती है। वहीं बिहार को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि यहां आज मौसम साफ नजर आ सकता है जबकि कल यानी 12 सितंबर को राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं।

उत्तर पूर्वी समेत इन राज्यों में भी बरसेंगे बादल

मौसम विभाग ने देश के उत्तर पूर्वी राज्यों में भारी बारिश के आसार जताए हैं। इसमें असम, अरुणांचल, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और मेघालय जैसे राज्य शामिल हैं। मौसम विभाग की मानें तो यहां आगामी दो दिनों तक बारिश का क्रम जारी रह सकता है। वहीं मैदानी इलाकों के महत्वपूर्ण राज्य मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, ओडिशा और झारखंड जैसे राज्यों में भी भारी बारिश के आसार हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमाराYouTube Channel ‘DNP INDIA’को अभी subscribe करें। आप हमेंFACEBOOKINSTAGRAMऔरTWITTERपर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026