---Advertisement---

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के साथ रफ्तार पकड़ेगी सर्दी, जानें दिल्ली-NCR के साथ अन्य राज्यों में मौसम का ताजा हाल

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। इसके तहत आज फिर देश के दक्षिणी राज्यों में बारिश के आसार जताए गए हैं। इसमें तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश जैसे राज्य शामिल हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 8, 2023 6:00 पूर्वाह्न

weather update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। इसके तहत आज फिर देश के दक्षिणी राज्यों में बारिश के आसार जताए गए हैं। इसमें तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश जैसे राज्य शामिल हैं। बता दें कि दक्षिणी हिस्सों के इन राज्यों में बारिश के कारण भीषण तबाही मची है और यहां बारिश का क्रम पिछले एक सप्ताह से लगातार जारी है। इसके अलावा मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी देखने को मिलेगी जिसे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने देश के दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश के आसार जताए हैं। ताजा पूर्वानुमान के तहत आज फिर तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। बता दें कि इस भीषण बारिश के कारण इन राज्यों के लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसमें जलजमाव से लेकर अन्य कई तरह की दिक्कते शामिल हैं।

दिल्ल-यूपी को लेकर ये है अनुमान

मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली के साथ यूपी व अन्य राज्यों को लेकर भी अपने रिपोर्ट जारी किए हैं। इसके तहत राजधानी में प्रदूषण का क्रम बरकरार रहेगा। हालाकि पहाड़ों की ओर से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण यहां तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, छ्त्तीसगढ़, ओडिशा व झारखंड में भी मौसम विभाग ने सर्दी बढ़ने के आसार जताए हैं।

पहाड़ों में बर्फबारी का दौर

मौसम विभाग ने देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर जारी रहने की बात कही है। विभाग का कहना है कि यहां बीतते दिन के साथ बर्फबारी का क्रम बढ़ता नजर आएगा जिससे लोगों को सर्दी का ऐहसास होगा। इसमें उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर जैसे राज्य शामिल हैं। बता दें कि बर्फबारी के बढ़ने के साथ ही इन राज्यों में सैलानियों का जत्था भी प्रवेश करता है जिससे स्थानिय लोगों को रोजगार चलाने में बेहद मदद मिलती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 27, 2026