---Advertisement---

Weather Updates: बिपरजॉय तूफान के चलते इन राज्यों में दिखेगा असर, दिल्ली से लेकर मुम्बई तक का जानें हाल 

Weather Updates:भारत में बिपरज़य तूफान के आने का खतरा काफी सारे राज्यों पर बना हुआ हैं। इसके साथ ही बहुत से शहरों में येलो अर्लट हुआ जारी।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जून 11, 2023 6:00 पूर्वाह्न

weather updates 11 june
Follow Us
---Advertisement---

Weather Updates: 8 जून को भारत में मानसून के दस्तक देने के बाद से अब यहां के कुछ राज्यों में बिपरजॉय (Biparjoy) नाम का तूफान आने की आंशका जताई जा रही है। IMD के अनुसार 9 और 10  जून से ही  बिपरजॉय ने भारत के कुछ तटीय इलाकों में अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। गोवा , महाराष्ट्र , गुजरात के पोरबंदर इलाकों में इसका असर देखने को मिला था। जिसके चलते लोगों को सुरक्षा की देखते हुए गोवा और मुंबई के आस-पास के बीच को आने वाली 14 तारीख तक बंद करने का फैसला लिया गया है। आने वाले दिनों में इस खतरनाक चक्रवाती  बिपरजॉय  की गति में और भी वृद्धि देखने को मिलेगी। जिसका असर काफी सारे राज्यों में हो सकता है। इसका बाद यह तूफान धीरे-धीरे उत्तर दिशा की और मूव करने लगेगा।

ये भी पढ़ें: पंजाब के पूर्व CM Charanjit Channi ने पूरी की PHD, रिसर्च में बताई कांग्रेस के पतन की वजह, इन्हें बताया जिम्मेदार

कैसा रहेगा दिल्ली का हाल

मौसम विभाग के अनुसार आज यानि 11 जून को दिल्ली का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया हैं। अभी दिल्ली में गर्मी का मौसम ही बना रहेगा । मानसून दिल्ली में जून के आखिरी या जुलाई की शुरूआत में दस्तक देगा। लेकिन आस-पास के राज्यों के मौसम में बदलाव होने से दिल्ली में थोड़ी ठंडी हवा चलने के आसार है। आने वाले दिनों में पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

देश के इन राज्यों में अर्लट जारी

भारत के नार्थ- ईस्ट राज्यों में भारी बारिश होने की आशांका है जिसके चलते यहा पर अर्लट जारी किया गया है।  मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिन तक बारिश होने वाली है। इसके साथ ही केरल में मानसून आने के बाद से वहां और उसके पास के इलाकों में तेज बारिश का कहर देखने को मिला है।  जिसके चलते वहां के कुछ इलाकों जैसे कन्नूर , कोल्लम और  अलाप्पुझा में  बारिश के कारण येलो अर्लट भी जारी किया गया है। 12 जून तक मणिपुर , सिकिक्म , अरूणाचल प्रदेश में बरिश होने की संभावना जताई गई है। इसे अलावा उत्तराखंड के अगले दो दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें: Gujarat ISIS Module: गुजरात में बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, ATS ने 5 संदिग्ध किए गिरफ्तार, पाकिस्तान भागने की थी तैयारी

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Akansha Tiwari

Akansha Tiwari

आकांक्षा तिवारी ने हाल ही में IP यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने DNP इंडिया से की है। जहां वे बतौर एजुकेशन और लाइफस्टाइल कॉन्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। इससे पहले वो कई मीडिया चैनलों के साथ बतौर इंटर्न भी काम कर चुकी हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026