---Advertisement---

Congress PM candidate: टूटने की कगार पर राहुल का सपना! क्या प्रियंका को PM का चेहरा बनाने की तैयारी में कांग्रेस ?

Congress PM candidate: राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद से उनका PM बनने का सपना टूटता नजर आ रहा है। ऐसे में क्या कांग्रेस प्रियंका गांधी पर दांव खेलने की तैयारी में है ?

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अप्रैल 27, 2023 10:51 पूर्वाह्न

Congress PM candidate
Follow Us
---Advertisement---

Congress PM candidate: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में जहां कांग्रेस CM उम्मीदवार पर मंथन कर रही है, तो वहीं कांग्रेस में एक और सवाल बड़ी जोर से गूंज रहा है। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द् होने के बाद से कांग्रेस लोकसभा चुनाव 2024 के लिए PM का चेहरा भी तलाश रही है। ऐसे में सवाल उठात है क्या राहुल गांधी का PM बनने का सपना टूट जाएगा ? या कांग्रेस किसी और पर दांव खेलेगी।

क्या प्रियंका को PM फेस बनाने की तैयारी में कांग्रेस ?

कांग्रेस के PM चेहरे को लेकर लग रहे तमाम कयासों के बीच कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने प्रियंका गांधी को विपक्ष का PM उम्मीदवार बनाए जाने की मांग की है। कांग्रेस में काफी पहले से एक धड़ा चाहता रहा है कि राहुल गांधी के बाद प्रियंका गांधी को पार्टी की कमान दी जाए।

प्रमोद कृष्णम ऐसे नेता हैं जो खुल कर प्रियंका गांधी की वकालत करते रहे हैं। प्रियंका PM उम्मीदवार बनें या न बनें लेकिन क्या कांग्रेस में प्रियंका का दौर शुरू होने वाला है ? रायपुर में हुए कांग्रेस के अधिवेशन में सोनिया गांधी पहले ही संन्यास का संकेत दे चुकी हैं। वहीं, मानहानि मामले में राहुल गांधी की सदस्यता भी रद्द हो चुकी है। उन्होंने इस मामले को हाइकोर्ट में चुनौती दी है। ऐसे में सवाल ये है कि अगर राहुल गांधी को राहत नहीं मिलती है, तो क्या कांग्रेस प्रियंका गांधी पर दांव खेलेगी ?

कांग्रेस में तेजी से सक्रिय हुईं प्रियंका गांधी 

प्रियंका गांधी के वायनाड लोकसभा सीट से उपचुनाव लड़ने के बजाय सोनिया गांधी की जगह रायबरेली से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। बीते कुछ सालों में प्रियंका पार्टी में काफी सक्रिय दिखी हैं। पार्टी ने उन्हें कई राज्यों में चुनाव अभियान की जिम्मदारी भी सौंपी थी। ऐसे में यही कयास लगाए जा रहे हैं की पार्टी उन्हें PM का चेहरा बना सकती है।

प्रियंका के लिए कैसी है आगे की राह ?

प्रियंका हमेशा पर्दे की पीछे से रणनीति बनाने और संगठन के विवादों को सुलझाने के लिए मानी जाती हैं। राहुल गांधी के मुसीबत में पड़ने के बाद से उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन अभी तक तो ऐसा होता नहीं दिखा रहा है। मौजूदा हालात देखकर लगता है की प्रियंका को अभी अपने भाई की छाया में ही चलना होगा। हालांकि अगर कांग्रेस 2024 का चुनाव हार जाती है तो प्रियंका को कमान मिलने की पूरी संभावना है।

ये भी पढे़: Viral Video: चुनावी दौरे के बीच डोसा बनाने पहुंच गई Priyanka Gandhi Vadra, फिर कहा ऐसा कि रेस्टोरेंट मालिक रह गया हैरान!

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 16 July 2026

जुलाई 15, 2026

Jharkhand News

जुलाई 15, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 15, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 15, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 15, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 15, 2026