---Advertisement---

क्या हाथ का साथ छोड़ BJP का दामन थामेंगे Shashi Tharoor? Piyush Goyal संग सेल्फी ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका; उठे कई सवाल

Shashi Tharoor क्या कांग्रेस का हाथ छोड़, बीजेपी का दामन थामेंगे? ये सवाल पीयूष गोयल संग शशि थरूर की एक सेल्फी वायरल होने के बाद उठ रहे हैं। पूछा जा रहा है कि क्या कांग्रेस पार्टी लाइन से हटकर बयानबाजी कर रहे शशि थरूर भी राहुल गांधी को झटका दे सकते हैं?

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 25, 2025 3:22 अपराह्न

Shashi Tharoor
Follow Us
---Advertisement---

Shashi Tharoor: शशि थरूर के एक्स हैंडल से पोस्ट की गई एक तस्वीर ने मानों सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। दरअसल, कांग्रेस नेता की नाराजगी की खबरें लंबे समय से आ रही हैं। इसी बीच Shashi Tharoor ने केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल संग एक सेल्फी अपलोड किया है, जिसका बाद उनके बीजेपी का दामन थामने की अटकलें तेज हो गई हैं। शशि थरूर ने व्यक्तिगत तौर पर कांग्रेस छोड़ने या BJP में शामिल होने को लेकर कुछ नहीं कहा है। हालांकि, कई ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स् हैं जो शशि थरूर की नाराजगी का जिक्र कर रही है। यही वजह है कि Piyush Goyal के संग उनकी एक सेल्फी सियासी गलियारों में सुर्खियां बटोर रही है।

Shashi Tharoor ने मोदी सरकार की तारीफ में गढ़े कसीदे

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक्स हैंडल पोस्ट से एक तस्वीर सांझा कर मोदी सरकार की नीतियों की तारीफ की है। उनके एक्स हैंडल से लिखा गया है कि “ब्रिटेन के व्यापार और व्यापार राज्य सचिव जोनाथन रेनॉल्ड्स के साथ अपने भारतीय समकक्ष, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ शब्दों का आदान-प्रदान करना अच्छा लगा। लंबे समय से रुकी हुई एफटीए वार्ता फिर से शुरू हो गई है, जो स्वागत योग्य है।” बता दें कि Shashi Tharoor जिस एफटीएम वार्ता का जिक्र कर उसकी सराहना कर रहे हैं, उसे वर्तमान केन्द्र सरकार रफ्तार दे रही है। यही वजह है कि केन्द्र की तारीफ कर रहे शशि थरूर पर सबकी निगाहें बारीकी से टिकी हैं।

क्या हाथ का साथ छोड़ BJP का दामन थामेंगे शशि थरूर?

इस सवाल का पुख्ता जवाब सिर्फ और सिर्फ शशि थरूर ही दे सकते हैं। हालांकि, यदि उनके कुछ पुराने बयान टटोले जाएं, तो स्थिति असमंजस वाली नजर आती है। बीते दिनों Shashi Tharoor ने पार्टी लाइन से हटकर पीएम मोदी के अमेरिका दौरे और केरल के वर्तमान सीएम पिनरई विजयन की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि वो कांग्रेस के साथ हैं, लेकिन पार्टी को यदि उनकी जरूरत नहीं तो उनके पास भी कई विकल्प मौजूद हैं। दावा किया जा रहा है कि ऑल इंडिया प्रफेशनल कांग्रेस के प्रभार पद से हटाए जाने और केरल में सीएम फेस न घोषित किए जाने को लेकर शशि थरूर की नाराजगी है। उन्हें पहले जैसी प्राथमिकता भी शीर्ष नेतृत्व से नहीं मिल रही जिसके कारण वो तल्ख नीति अपनाए हुए हैं। ऐसे में यदि Shashi Tharoor कांग्रेस का साथ छोड़ दें, तो कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

PM Modi

अप्रैल 16, 2026

कल का मौसम 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Heatwave Alert 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026