---Advertisement---

दुनिया के सबसे ताकतवर Passport के मामले में मजबूत हुआ भारत, जानें क्या है वर्तमान रैंकिंग

World's Most Powerful Passport: दुनिया में एक देश से दूसरे देश में जाने के लिए पासपोर्ट (Passport) को सबसे अहम दस्तावेजों में से एक माना जाता है। इसी क्रम में विश्व के तमाम देशों की गणना की जाती है और हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार उनकी रैंकिंग कर पासपोर्ट (Passport) को दुनिया में तमाम देशों के बीच स्थान दिया जाता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 12, 2024 12:38 अपराह्न | Updated: जनवरी 12, 2024 5:04 अपराह्न

World's Most Powerful Passport
Follow Us
---Advertisement---

World’s Most Powerful Passport: दुनिया में एक देश से दूसरे देश में जाने के लिए पासपोर्ट (Passport) को सबसे अहम दस्तावेजों में से एक माना जाता है। इसी क्रम में विश्व के तमाम देशों की गणना की जाती है और हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार उनकी रैंकिंग कर पासपोर्ट (Passport) को दुनिया में तमाम देशों के बीच स्थान दिया जाता है। बता दें कि हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 के अनुसार विश्व के सबसे ताकतवर पासपोर्ट (World’s Most Powerful Passport) की सूचि जारी कर दी गई है। इस सूचि में भारत को 80वां स्थान मिला है। इंडेक्स में शीर्ष स्थान पर संयुक्त रुप से 6 देश काबिज हैं जिसमें फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, सिंगापुर और स्पेन जैसे देश का नाम है।

दुनिया के सबसे ताकतवर Passport

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स (Henley Passport Index) द्वारा जारी की गई ताजा सूचि के तहत दुनिया के तमाम देशों को उनके पासपोर्ट के आधार पर रैंकिंग दी गई है। इस रैकिंग में शीर्ष स्थान पर यूरोपिय देशों का दबदबा देखने को मिला है। इसमें फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, सिंगापुर और स्पेन को संयुक्त रुप से पहला स्थान मिला है। इन देशों के नागरिक 194 देशों में वीजा फ्री एंट्री की ताकत रखते हैं। वहीं दूसरे स्थान पर फिनलैंड, स्वीडन और दक्षिण कोरिया हैं जिनके नागरिक 193 देशों में वीजा फ्री एंट्री कर सकते हैं। तीसरे स्थान की बात करें तो ऑस्ट्रिया, नीदरलैंड्स, डेनमार्क और आयरलैंड जैसे देश हैं। वहीं चौथे स्थान पर बेल्जियम, पुर्तगाल, ब्रिटेन, लक्समबर्ग और नॉर्वे जैसे देश को रैंकिंग दी गई है। हेनले पासपोर्ट (Passport) इंडेक्स में पांचवे स्थान की बात करें तो इसमे ग्रीस, माल्टा और स्विट्जरलैंड को रैंकिंग दी गई है।

Passport Ranking में भारत का स्थान

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स (Henley Passport Index) द्वारा 2024 के लिए जारी की गई ताजा सूचि के तहत भारत के रैंकिंग में भी सुधार देखने को मिला है। इस रैंकिंग के अनुसार भारत को मजबूत पासपोर्ट के मामले में 80वां स्थान दिया गया है। बता दें कि भारत के नागरिक 62 देशों में वीजा फ्री एंट्री पा सकते हैं। इसमे प्रमुख रुप से बाराबडोस, फिजी, भूटान, मालदीव, टोगो, सेनेगल जैसे देश शामिल हैं। वहीं भारत के प्रतिद्वंदी देशों की बात करें तो चीन को इस रैंकिग में 62वां स्थान, पाकिस्तान को 101वां स्थान, यमन को 100वां स्थान व अफगानिस्तान को सबसे आखिरी स्थान 104वें पायदान पर रखा गया है।

बता दें कि वर्ष 2023 में भारत को इस लिस्ट में 83वां स्थान मिला था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026