---Advertisement---

Aaj Ka Panchang 05 April 2023: आज है पूर्णिमा तिथि, जानें बन रहा है कौन-सा शुभ योग

हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व है। बता दें, आज चतुर्दशी तिथि है और इसके बाद पूर्णिमा तिथि की शुरुआत हो जाएगी।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: अप्रैल 5, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Panchang 05 April 2023: पंचांग का महत्व हिंदू धर्म में विशेष है। सभी शुभ एवं मांगलिक कार्यों को मुहूर्त के आधार पर ही किया जाता है। वहीं आज का दिन पूर्णिमा है। आज के दिन पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा और पूजा अर्चना की जाएगी। इसके लिए शुभ मुहूर्त का जानना बेहद जरूरी है। इसलिए आज के उदय तिथि में लोगों को गंगा स्नान करना चाहिए और पूजा पाठ करना चाहिए। इससे पापों का अंत होता है। तो आइए जानते हैं, आज पूर्णिमा तिथि बुधवार के दिन कौन कौन से योग बन रहे हैं।

जानें आज की तिथि

आज की तारीख 05 अप्रैल 2023 है और आज का दिन बुधवार है। इसके साथ तिथि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। वहीं उदय तिथि की बार सुबह 09 बजकर 19 मिनट के बाद से पूर्णिमा तिथि की शुरुआत हो जाएगी। बता दें, आज का दिन उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र बन रहा है। इस योग में किसी भी शुभ काम को किया जा सकता है।

जानें आज का पंचांग

आज की तिथि चतुर्दशी तिथि है। इसके बाद पूर्णिमा तिथि शुरू ही जाएगी। बता दें, चतुर्दशी तिथि सुबह 09 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। इसके अलावा उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र बन रहे हैं जो सुबह 11 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। आज का दिन शुक्ल पक्ष है। वहीं आज का दिशाशूल पूर्वा है। वहीं आज क दिन बुधवार है। इसके अलावा आज पूर्णिमा तिथि है। इस दौरान व्रत, गंगा स्नान और पूजा पाठ का विशेष योग बनता है।

ये भी पढ़ें: Shani Asta: शनिदेव के अस्त होने पर भूलकर भी न करें ये गलती, भुगतना पड़ सकता है गंभीर परिणाम

बता दें, आज के दिन राहुकाल का समय दोपहर 12 बजकर 24 मिनट से है। वहीं इसका समापन दोपहर 13 बजकर 58 मिनट पर होगा। इसके अलावा सूर्यास्त का समय सुबह 06 बजकर 09 मिनट है और सूर्यास्त का समय शाम 18 बजकर 39 मिनट है। बता दें, आज के दिन अभिजीत मुहूर्त का योग नहीं बन रहा है। इसलिए अभिजीत मुहूर्त में किसी भी शुभ कार्य को आज के दिन नहीं किया जा सकता है। वहीं आज घ्रुव योग बन रहा है। जिसका अंत रात 03 बजकर 15 मिनट पर होगा।

जानें ताराबल और चंद्रबल की स्थिति

बता दें, आज यानी बुधवार का ताराबल अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद है।

वहीं आज का चंद्रबल मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुंभ और मीन है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। DNP News Network/Website/Writer इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसे केवल सामान्य अभिरूचि में ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है। किसी भी प्रकार का उपाय करने से पहले ज्योतिष से परामर्श जरूर लें।
Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Rashifal 10 February 2026

फ़रवरी 9, 2026

Nazar Utarne ke Upay

फ़रवरी 9, 2026