---Advertisement---

Aaj Ka Panchang 31 March: बन रहे हैं सुकर्मा योग और पुष्य नक्षत्र, जानें आज का अभिजीत मुहूर्त

हिन्दू धर्म में योग और नक्षत्र का विशेष महत्व है। किसी भी मांगलिक कार्य को शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 31, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Panchang 31 March: आज का दिन शुक्रवार है। हर दिन ग्रहों का उलटफेर होता रहता है। इससे मुहूर्त, योग, पंचांग में बदलाव देखने को मिलता है। वहीं आज के दिन कई सारे बदलाव हो रहे हैं। तो आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त और आज का पंचांग।

जानें आज की तिथि

आज की तारीख 31 मार्च 2023 है और आज का दिन शुक्रवार है। इसके साथ तिथि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। आज का दिन पुष्य नक्षत्र बन रहा है

जानें आज का पंचांग

आज की तिथि दशमी तिथि है जो रात 02 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। इसके अलावा पुष्य नक्षत्र बन रहे हैं जो रात 01 बजकर 57 मिनट तक रहने वाली है।आज का दिन शुक्ल पक्ष है। इसी के साथ सुकर्मा योग बन रहे हैं जो रात 24 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। वहीं आज क दिन शुक्रवार है।

जानें क्या है चंद्रबल और ताराबल

आज का ताराबल अश्विनी, कृतिका, आद्रा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, श्रवण, हस्त, चित्रा, विशाखा और रेवती है।

आज का चंद्रबल मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु और मकर है।

जानें शुक्रवार का क्या है शुभ मुहूर्त

आज यानी शुक्रवार के दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 00 मिनट से बन रहा है। वहीं इस मुहूर्त का समापन 12 बजकर 51 मिनट पर होगा। वहीं आज का दिशा शूल पश्चिम है।

जानें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

आज का सूर्योदय सुबह 6 बजकर 13 मिनट तक होने वाला है।

आज का सूर्यास्त शाम 18 बजकर 38 मिनट तक होगा।

चंद्रोदय आज के दोपहर 13 बजकर 24 मिनट पर होगा।

चंद्रास्त का समय शाम 18 बजकर 28 मिनट है।

वसंत ऋतु का समय है।

Also Read: बॉयफ्रेंड Arslan Gony संग स्पॉट हुईं Sussanne Khan, स्टाइलिश लुक ने किया फैंस को इम्प्रेस

जानें आज का मुहूर्त

आज के एक दुष्ट मुहूर्त की शुरुआत सुबह 10 बजकर 22 मिनट से हो रही है। वहीं इसका समापन सुबह 11 बजकर 11 मिनट पर होगा।

कुलिक मुहूर्त की शुरुआत दोपहर 12 बजकर 01 मिनट पर होगी। वहीं इसका समापन दोपहर 12 बजकर 51 मिनट पर होगा।

कंटक मुहूर्त की शुरुआत दोपहर 15 बजकर 19 मिनट से होगी। वहीं इसका समापन शाम 17 बजकर 47 मिनट पर होगा।

राहुकाल का समय दोपहर 13 बजकर 58 मिनट से शाम 17 बजकर 48 मिनट तक तय किया गया है।

कालवेला का समय शाम 16 बजकर 58 मिनट से शाम 14 बजकर 48 मिनट तक तय किया गया है।

यमघण्ट का समय सुबह 07 बजकर 03 मिनट से सुबह 07 बजकर 53 मिनट तक तय किया गया है।

गुलिक काल का समय सुबह 09 बजकर 20 मिनट से दोपहर 10 बजकर 53 मिनट तक है।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chaitra Navratri 2026 Day 5

मार्च 23, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 4

मार्च 22, 2026

Eid Ul Fitr 2026

मार्च 21, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 2

मार्च 20, 2026

Eid Ul Fitr 2026

मार्च 19, 2026

Chaitra Navratri 2026

मार्च 19, 2026