---Advertisement---

Basant Panchami 2023: इस शुभ योग में करें देवी सरस्वती की आराधना, मिलेगा बल-विद्या और बुद्धि का आशीर्वाद

Basant Panchami 2023: हर वर्ष माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की जाती है। ये दिन आध्यात्म से जुड़े लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सरस्वती पूजा के दिन सभी शिक्षण संस्थानों में मां की ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 15, 2023 3:06 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Basant Panchami 2023: हर वर्ष माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की जाती है। ये दिन आध्यात्म से जुड़े लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सरस्वती पूजा के दिन सभी शिक्षण संस्थानों में मां की पूजा अर्चना की जाती है। ये दिन बेहद शुभ और खास होता है।

बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा करने से बल, विद्या और बुद्धि का आशीर्वाद मिलता है। वहीं इस दिन कई सारे शुभ योग भी बन रहे हैं जिस योग में पूजा करने से मां सरस्वती का आशीर्वाद व्यक्ति पर बना रहता है। तो आइए विस्तार से जानते हैं वसंत पंचमी के दिन कौन से बन रहे हैं शुभ योग।

जानें क्या है शुभ मुहूर्त

इस वर्ष वसंत पंचमी का त्योहार 26 जनवरी, गुरुवार के दिन पूरे देश में धूम-धाम से मनाई जाएगी। आपको बता दें, हिंदू कैलेंडर के अनुसार 25 जनवरी की दोपहर 12 बजकर 33 मिनट से तिथि की शुरुआत हो रही है। वहीं तिथि का समापन 26 जनवरी 2023 की सुबह 10 बजकर 37 मिनट पर होगा। हिंदू धर्म में उदय तिथि का महत्व है। इसलिए 26 जनवरी के ही दिन वसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Numerology: दिमाग के काफी तेज होते हैं इस मूलांक के जातक , बुद्धि में कोई नहीं पकड़ हरा सकता

बसंत पंचमी के दिन बन रहे कई शुभ योग

1. सर्वार्थ सिद्धि योग में करें मां की उपासना

हिंदू धर्म में सर्वार्थ सिद्धि योग का विशेष महत्व है। इस बार सरस्वती पूजा यानी बसंत पंचमी के दिन शाम 6 बजकर 57 मिनट से सर्वार्थ सिद्धि योग की शुरुआत हो रही है। जिसका समापन 27 जनवरी की सुबह 7 बजे किया जाएगा। मान्यताओं के अनुसार इस योग में मां सरस्वती की पूजा करना बेहद शुभ होता है। इस समय मां की पूजा करने से छात्रों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। वहीं इसे संपन्न और सिद्धि योग भी कहते हैं।

2. सिद्ध योग है अत्यंत शुभ

सरस्वती पूजा के दिन सिद्ध योग बेहद शुभ होता है। इस योग की शुरुआत 26 जनवरी दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से होने वाली है। इस योग में मां की पूजा करना बेहद लाभकारी होता है। इस योग में पूजा करने से मां स्वयं भक्तों पर अपना आशीर्वाद बनाकर रखती हैं। भक्तों के जीवन में कभी भी किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आती है।

ये भी पढ़ें: Astrology: अगर आपके हाथ में भी है ये रेखा तो बदलने वाली है आपकी भी किस्मत   

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Amarnath Yatra 2026

अप्रैल 15, 2026

Good Friday Myths and Folklore

अप्रैल 3, 2026

IRCTC 7 Jyotirlinga Tour Packages

अप्रैल 1, 2026

Mahavir Jayanti 2026

मार्च 31, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 5

मार्च 23, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 4

मार्च 22, 2026