---Advertisement---

Budh Pradosh Vrat 2023: प्रदोष व्रत के इस शुभ मुहूर्त में करें भगवान शिव की पूजा, इस दिन बन रहे तीन योग

Budh Pradosh Vrat 2023: साल 2023 की शुरुआत के साथ ही इस साल का पहला प्रदोष व्रत 4 जनवरी बुधवार के दिन है। 5 महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत होता है और हर माह में त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। प्रदोष व्रत की पूजा मुहूर्त और योग ...

Read more

Avatar of Nimmi Rani

By: Nimmi Rani

Published: जनवरी 3, 2023 11:10 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Budh Pradosh Vrat 2023: साल 2023 की शुरुआत के साथ ही इस साल का पहला प्रदोष व्रत 4 जनवरी बुधवार के दिन है। 5 महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत होता है और हर माह में त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। प्रदोष व्रत की पूजा मुहूर्त और योग के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं कि प्रदोष व्रत का पूजा मुहूर्त क्या है।

प्रदोष व्रत का पूजा मुहूर्त

हिंदू कैलेंडर के अनुसार शुक्ल त्रयोदशी तिथि आज 10 से शुरू हुई, जो कल 4 जनवरी बुधवार रात 12 बजे तक मान्य रहेगी। प्रदोष काल की पूजा का समय कल से शुरू है और इसका व्रत भी 4 जनवरी को ही रखा जाएगा। पूजा मुहूर्त 4 जनवरी को शाम 5:37 से लेकर 8:21 तक रहेगा। बुध प्रदोष व्रत में भगवान शिव की पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि यदि भगवान शिव प्रसन्न होते हैं तो वह भक्तों के मन की इच्छाएं पूरी कर देते हैं।

प्रदोष व्रत पर बन रहे योग

प्रदोष व्रत सुबह 7:08 से प्रारंभ होकर अगले दिन सुबह 9:16 पर समापन होगा। इस व्रत में रवि योग में सूर्य का प्रभाव अधिक दिखाई देगा और कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रदोष व्रत के दिन प्रीति योग प्रात काल से लेकर दोपहर 1:53 तक है। उसके बाद से आयुष्मान योग शुरू होगा, जो अगले दिन सुबह तक रहेगा। आयुष्मान योग में किए गए कार्यों का फल लंबे समय तक प्राप्त होता है।

Also Read- GEETA KA GYAN: श्री कृष्ण से जानें धर्म का सही मतलब, जीवन को सफल और सार्थक बनाने के लिए अपनाएं ये बातें

क्यों रखा जाता है प्रदोष व्रत

काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट का कहना है कि जो इस व्रत की महत्ता को और भी विशेष बनाते हैं वह तीन योग हैं। प्रदोष व्रत रखने से व्यक्ति के सभी प्रकार के रोग और ग्रह दोष दूर हो जाते हैं। जिस तरह भगवान शिव महाकाल के रूप में अपने भक्तों के सभी दुख हर लेते हैं। उन्होंने चंद्रमा के दोषों को भी दूर किया था। यदि सच्चे मन से मनुष्य भगवान शिव की आराधना करें तो व्यक्ति की सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती हैं।

Also Read- AMAZON से इस ELECTRIC CYCLE को खरीदने पर होगी 12000 रुपये की बचत, 50KM की रेंज के साथ मिलेंगे एडवांस सेफ्टी फीचर्स

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chaitra Navratri 2026 Day 5

मार्च 23, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 4

मार्च 22, 2026

Eid Ul Fitr 2026

मार्च 21, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 2

मार्च 20, 2026

Eid Ul Fitr 2026

मार्च 19, 2026

Chaitra Navratri 2026

मार्च 19, 2026