---Advertisement---

Chaitra Navratri 2023: संतान सुख के लिए इन मंत्रों से करें मां स्कंदमाता की पूजा, जल्द भरेगी झोली

आज नवरात्रि का पांचवा दिन है। आज के दिन मां सकंदमाता की पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन सभी भक्तजन पीले रंग का वस्त्र धारण करें। पीला वस्त्र पहनना आज के दिन बेहद शुभ होता है।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 26, 2023 7:00 पूर्वाह्न | Updated: मार्च 26, 2023 6:13 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि का त्योहार चल रहा है। सभी भक्तजन इस त्योहार को बेहद धूमधाम से मना रहे हैं। वहीं आज पंचमी है और आज के दिन मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की जाएगी। मान्यताओं के अनुसार, आज के दिन जो भी भक्त मां की सच्ची भक्ति करता है और संतान हेतु प्रार्थना करता है, उसकी खाली झोली मां तुरंत भर देती हैं।

मां देवी शक्ति स्कंदमाता भगवान कार्तिकेय यानी सकंद की माता है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन जो भी भक्त मां की सच्ची भक्ति करता है उसके जीवन में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आती है। वहीं निः संतान भक्तों के जीवन में तुरंत खुशियां फैलाती हैं मां स्कंदमाता। इसलिए आज यानी पंचमी के दिन मां स्कंदमाता की सच्ची भक्ति करें। इससे भक्तों के जीवन में आ रही सभी परेशानियों का अंत हो जाता है।

इस शुभ मुहूर्त में करें मां की पूजा

बता दें, पंचमी की शुरुआत 25 मार्च दोपहर 14 बजकर 23 मिनट से हो रही है। वहीं इस दिन का समापन 26 मार्च दोपहर 14 बजकर 32 मिनट पर होगा।

इस दिन कई सारे शुभ योग बन रहे हैं। बता दें, शुभ एवं उत्तम योग की शुरुआत सुबह 7 बजकर 52 मिनट से हो रही है। वहीं इसका समापन सुबह 9 बजकर 24 मिनट पर होगा।

बता दें, रवि योग की शुरुआत 26 मार्च दोपहर 14 बजकर 1 मिनट पर हो रही है। वहीं इस शुभ योग का समापन 27 मार्च की सुबह 7 बजकर 1 मिनट पर होगा।

ये भी पढ़ें: Shani Asta: शनिदेव के अस्त होने पर भूलकर भी न करें ये गलती, भुगतना पड़ सकता है गंभीर परिणाम

इस पूजा विधि से करें मां स्कंदमाता की पूजा

स्टेप 1: सबसे पहले मां की प्रतिमा स्थापित करें और उन्हें पीले रंग की चुनरी अर्पित करें।

स्टेप 2: मां को पीले रंग की फूल, पीले रंग की मिठाई और पीली चंदन अर्पित करें।

स्टेप 3: इस दिन मां को केसर के खीर का भोग लगाएं ये बेहद शुभ माना जाता है।

स्टेप 4: अंत में मां के समक्ष मंत्र का जाप करें और मां की आरती करें।

इस मंत्र का निश्चित करें जाप

ह्रीं क्लीं स्वमिन्यै नम:
या देवी सर्वभू‍तेषु मां स्कंदमाता रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।
सिंहासना गता नित्यं पद्माश्रि तकरद्वया। शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी।।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। DNP News Network/Website/Writer इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसे केवल सामान्य अभिरूचि में ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है। किसी भी प्रकार का उपाय करने से पहले ज्योतिष से परामर्श जरूर लें।
Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli-Anushka Sharma

फ़रवरी 17, 2026

Surya Grahan 2026

फ़रवरी 16, 2026

Mahashivratri 2026

फ़रवरी 15, 2026

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Mahabharat

फ़रवरी 8, 2026