---Advertisement---

Chandra Grahana 2024: होली के दिन पड़ रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, यहां जानें किस-किस राशि पर पड़ेगा इसका प्रभाव

Chandra Grahana 2024: प्रत्येक वर्ष सूर्य और चंद्र ग्रहण लगता है। वहीं, इस बार साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण होली (Holi) के दिन यानि 25 मार्च को लगेगा। शास्त्रों में बताया जाता है कि, राहु और केतू के कारण चंद्र ग्रहण लगता है। दरअसल, ये दोनों अशुभ ग्रह, चंद्रमा का ग्रास करने का प्रयास ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: फ़रवरी 27, 2024 11:40 पूर्वाह्न

Chandra Grahana 2024
Follow Us
---Advertisement---

Chandra Grahana 2024: प्रत्येक वर्ष सूर्य और चंद्र ग्रहण लगता है। वहीं, इस बार साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण होली (Holi) के दिन यानि 25 मार्च को लगेगा। शास्त्रों में बताया जाता है कि, राहु और केतू के कारण चंद्र ग्रहण लगता है। दरअसल, ये दोनों अशुभ ग्रह, चंद्रमा का ग्रास करने का प्रयास करते हैं। जिसके कारण चंद्र ग्रहण पड़ता है. वहीं, बताया जा रहा है कि, 25 मार्च को लगने वाला चंद्रग्रहण सभी 12 राशियों पर अपना प्रभाव डालेगा।

जयोतिषाचार्यों के मुताबिक, सनातन धर्म में चंद्र ग्रहण को एक ऐतिहासिक रूप से अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि ग्रहण नकारात्मक ऊर्जा लाता है और सभी जरूरी घटनाओं पर प्रभावित कर सकता है। जिसको लेकर सभी राशि वालों के लिए चिंता बन सकती है। लेकिन, इसका प्रभाव सभी राशि पर एक जैसा नहीं होता है। वहीं, इस बार कई राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण अशुभ माना जा रहा है। तो चलिए जानते हैं चंद्र ग्रहण का सही समय और किन राशियों को करेगा प्रभावित…

Chandra Grahana 2024 का सही समय?

हिंदू केलेंडर के मुतबिक, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि यानी 25 मार्च 2024 के दिन चंद्र ग्रहण लगेगा। यह चंद्र ग्रहण सुबह 10 बजकर 23 मिनट से शुरू होगा, जो दोपहर 03 बजकर 02 मिनट तक रहेगा।

Chandra Grahana 2024 किन राशि के लिए शुभ और अशुभ?

दरअसल, 25 मार्च को लगने वाले चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशि के जातकों पर इसका विशेष प्रभाव देखने को मिल सकता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार मिथुन, सिंह, मकर और धनु राशि के जातकों पर चंद्र ग्रहण का शुभ प्रभाव रहेगा। जिसके लिए आपको चिंता करने की आवश्यका नहीं है। वहीं, अन्य राशियों की बात करें जैसे मेष, वृषभ, वृश्चिक, कुंभ, कर्क, कन्या, तुला और मीन की तो उनके लिए यह ग्रहण परेशानियों से भरा साबित हो सकता है। जिसके लिए आपको सर्तक रहने की आवश्यकता है।

चंद्र ग्रहण का होली के त्योहार कितना असर?

लेकिन, बताया जा रहा है​ कि, यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। जिसके कारण सूतक काल भी माना नहीं जाएगा। तो वहीं, इसका प्रभाव होली के त्योहार पर नहीं पड़ेगा। इसलिए बिना ​किसी चिंता के होली का त्योहार धूमधाम से मनाएं।

कहां-कहां दिखाई देगा साल का पहला चंद्र ग्रहण?

साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण चंद्र ग्रहण अमेरिका, जापान, रूस के कुछ हिस्से, आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, इटली, जर्मनी, फ्रांस, हॉलैंड, बेल्जियम, दक्षिणी नॉर्वे और स्विट्जरलैंड में दिखाई देगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Amarnath Yatra 2026

अप्रैल 15, 2026

Good Friday Myths and Folklore

अप्रैल 3, 2026

IRCTC 7 Jyotirlinga Tour Packages

अप्रैल 1, 2026

Mahavir Jayanti 2026

मार्च 31, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 5

मार्च 23, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 4

मार्च 22, 2026