---Advertisement---

Chaitra Purnima 2023: पूर्णिमा के दिन बस कर लें ये काम, खुल जाएगा किस्मत का दरवाजा

हिंदू धर्म में हर दिन का विशेष महत्व है। वहीं चैत्र पूर्णिमा के दिन कई सारे उपायों को भी किया जाता है। वहीं इन उपायों को करने से भक्तों के जीवन में आ रही सभी परेशानियों का अंत हो जाता है।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 30, 2023 8:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Chaitra Purnima 2023: हिंदू धर्म में हर दिन का विशेष महत्व है। वहीं चैत्र पूर्णिमा को भी विशेष दर्जा दिया गया है। इसके अलावा इस दिन कई सारे खास उपाय भी करना चाहिए। बता दें, कुछ खास चीजों को करने से व्यक्ति के जीवन में आ रही सभी परेशानियों का अंत हो जाता है। मान्यताओं को अनुसार, कुछ चीजों को करने से व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है। तो आइए जानते हैं इस बार चैत्र पूर्णिमा के दिन किन उपायों को करना बेहद शुभ होगा।

इस बार 6 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा का दिन है। इसी के साथ इस दिन हनुमान जयंती का त्योहार भी है। इसलिए ये दिन बेहद खास और शुभ है। इसलिए सभी नियम को बेहद श्रद्धा के साथ करें।

चींटियों को खिलाएं आटा और शक्कर

चैत्र पूर्णिमा और हनुमान जयंती का दिन हिंदू धर्म के लिए बेहद खास होता है। सभी लोग इस दिन को विशेष अंदाज से खास मनाते हैं। बता दें, इस दिन आटे में चीनी मिलाकर चींटियों को खिलाना चाहिए। इससे व्यक्ति के सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। वहीं आ रही सभी उलझन भी खत्म हो जाती है।

छत पर लगाएं लाल झंडा

हिंदू धर्म में लाल झंडा का विशेष महत्व है। कहा जाता है, चैत्र पूर्णिमा के दिन अपने घर के छत पर लाल झंडा लगाना बेहद शुभ है। इससे व्यक्ति की कभी अकाल मृत्यु नहीं होती है। इससे सभी परेशानियों से उन्हें मुक्ति मिलती है। इसलिए इस दिन आप भी अपने छत पर लाल झंडा लगाएं।

ये भी पढ़ें: Shani Asta: शनिदेव के अस्त होने पर भूलकर भी न करें ये गलती, भुगतना पड़ सकता है गंभीर परिणाम

दीपक और इलायची से करें मां लक्ष्मी की पूजा

सुख-समृद्धि पाने के लिए और आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए चैत्र पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें। इसके बाद इनके समक्ष घी का दीपक जलाएं और हाथ में 3 इलायची लेकर मां की आराधना करें। इसके बाद इलायची को घर के मुख्य द्वार पर रख दें और उसे जला दें। इसके बाद जले हुए इलायची को जल में प्रवाहित कर दें। ये बेहद कारगर उपाय है।

7 कन्याओं में बांटे खीर

अगर आप अपनी नौकरी में समस्या का सामना कर रहे हैं। इसके अलावा नौकरी में पदोन्नति नहीं हो रही है तो चैत्र पूर्णिमा के दिन 7 कुमारी कन्याओं को खीर खिलाएं। ये बेहद असरदार उपाय है। इससे नौकरी में आ रही सभी परेशानियों का अंत हो जाएगा। वहीं आपकी सैलरी भी तुरंत बाद जाएगी।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। DNP News Network/Website/Writer इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसे केवल सामान्य अभिरूचि में ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है। किसी भी प्रकार का उपाय करने से पहले ज्योतिष से परामर्श जरूर लें।
Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 August 2026

अगस्त 29, 2026

Rashifal 28 August 2026

अगस्त 27, 2026

Rashifal 27 August 2026

अगस्त 26, 2026

Rashifal 26 August 2026

अगस्त 25, 2026

Rashifal 25 August 2026

अगस्त 24, 2026

Rashifal 24 August 2026

अगस्त 23, 2026