---Advertisement---

Makar Sankranti 2023 पर इन चीजों के दान करने से टूट पड़ती है आफत, कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलती

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति का पर्व देश के अलग-अलग हिस्सों में बेहतरीन ढंग से मनाया जाता है। इस दिन कई सारी चीजों की मान्यता है। देश के हर क्षेत्र में इस पर्व को विभिन्न नामों से जानते हैं। इस पर्व को खिचड़ी और उत्तरायण भी कहा जाता है। इस दिन गंगा स्नान और दान ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 13, 2023 6:32 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति का पर्व देश के अलग-अलग हिस्सों में बेहतरीन ढंग से मनाया जाता है। इस दिन कई सारी चीजों की मान्यता है। देश के हर क्षेत्र में इस पर्व को विभिन्न नामों से जानते हैं। इस पर्व को खिचड़ी और उत्तरायण भी कहा जाता है। इस दिन गंगा स्नान और दान पुण्य का भी रिवाज है।

मकर संक्रांति के दिन कई सारी चीजों को करने का रिवाज है। वहीं इस दिन दान पुण्य भी किया जाता है। मगर कुछ चीजों का दान भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इससे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा कुछ चीजें ऐसी है जिसे करने से व्यक्ति की किस्मत बदल जाती है।

1. गंगा स्नान कर पापों से हो जाएं मुक्त

मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान करने का रिवाज है। कहा जाता है इस दिन गंगा स्नान करने से व्यक्ति पापों से मुक्त हो जाता है। वहीं इस दिन स्नान करते समय पानी में काले तिल को मिला दें। इसके बाद स्नान करें। इससे आप सभी रोगों से मुक्त हो जाएंगे।

2. सूर्य देव को करें जल अर्पित

मकर संक्रान्ति के दिन सूर्य देव दक्षिणायन से उत्तरायण में प्रवेश करते हैं। कहा जाता है इस दिन सुबह उठकर स्नान कर सूर्य देव की आराधना करनी चाहिए और उन्हें जल अर्पित करना चाहिए। इससे व्यक्ति के सभी पापों का नास होता है। इससे व्यक्ति की किस्मत खुल जाती है। व्यक्ति सूर्य देव की भांति चमकता रहता है।

3. दान करने से मिलता है पुण्य

मकर संक्रान्ति के दिन दान पुण्य करने का रिवाज है। इस दिन गरीबों को साधु संतों को गर्म कपड़े और कंबल दान में देना चाहिए। वहीं इस दिन अनाज के दान का भी रिवाज है। इससे व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है। वहीं जीवन में सुख, समृद्धि और वैभव का आगमन होता है।

4. पितरों का करें तर्पण

मकर संक्रान्ति के दिन पितरों के आशीर्वाद के लिए तर्पण करने का भी रिवाज है। इससे पितरों के आत्मा को शांति मिलती है। वहीं पितर भी अपने वंशज को आशीर्वाद देते हैं। इससे व्यक्ति के जीवन में किसी भी प्रकार की मुसीबत नहीं आती है।

ये भी पढ़ें: Numerology: दिमाग के काफी तेज होते हैं इस मूलांक के जातक , बुद्धि में कोई नहीं पकड़ हरा सकता

5. सूर्य मंत्र की करें जाप

मकर संक्रांति का दिन सूर्य देव को समर्पित है। इस दिन भगवान सूर्य की आराधना की जाती है। कहा जाता है जिन लोगों के जीवन में पैसों की तंगी है वो सभी आज के दिन सूर्य यंत्र की स्थापना करें। इसके बाद सूर्य मंत्र का जाप 501 बार करें। इससे सभी आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। इस उपाय को करने से आपके जीवन में कोई भी आर्थिक तंगी उत्पन्न नहीं होगी।

मकर संक्रांति के दिन भूलकर भी न करें इन चीजों का दान

मकर संक्रांति का दिन बेहद पवित्र होता है। इस दिन दान पुण्य करने का भी रिवाज है। मगर कुछ चीजें ऐसी है जिसका दान मकर संक्रांति के दिन नहीं करनी चाहिए। इससे जीवन में परेशानियों का आगमन होने लगता है। इसके अलावा घर में दरिद्रता का वास होता है। इसलिए इन कुछ चीजों का दान मकर संक्रांति के दिन भूलकर भी न करें। इससे जीवन में अशांति फैल जाती है।

  • प्लास्टिक की चीजों को दान करना होता है शुभ
  • तेल के दान से शनिदेव हो जाते हैं नाराज
  • स्टील की वस्तुओं को दान करने से छीन जाती है सुख-समृद्धि
  • झाड़ू के दान से मां लक्ष्मी हो जाती हैं खफा
  • काले रंग का वस्त्र न करें दान वरना सहनी पड़ेगी सूर्यदेव की नाराजगी
  • पुराने कपड़ों का न करें दान
  • जुते-चप्पलों का न करें दान वर्ण शनिदेव का बढ़ सकता प्रकोप

ये भी पढ़ें: Astrology: अगर आपके हाथ में भी है ये रेखा तो बदलने वाली है आपकी भी किस्मत   

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Mahabharat

फ़रवरी 8, 2026

Mahashivratri 2026

फ़रवरी 7, 2026

Rahu Kaal February 2026

फ़रवरी 4, 2026

Mahashivratri Vrat Rules

फ़रवरी 4, 2026