Eid Ul Fitr 2026: इस्लाम धर्म के पावन त्यौहार की बात करें तो निश्चित तौर पर इस लिस्ट में ईद उल फितर का नाम टॉप पर है जिसे लेकर लोगों में एक गजब उत्साह देखा जाता है। वहीं इस सबके बीच 21 और 21 मार्च को दुनिया भर में इस त्यौहार को सेलिब्रेट किया जाना है। जश्न दोगुना हो जाता है अगर आप उन्हें प्यार भरे पैगाम भेजते हैं। ऐसे में ईद पर चांद का दीदार करने से पहले अपने दोस्तों और चाहने वालों को इन स्पेशल मैसेज के जरिए ईद उल फितर 2026 की बधाइयां दे सकते हैं। इसे देखने के बाद अपनों से दूरियां कम हो सकती है।
Eid Ul Fitr 2026 पर अपनों को इस तरह कहें दिल की बात
- समुद्र को उसका किनारा मुबारक,
चांद को सितारा मुबारक,
फूलों को उसकी खुशबू मुबारक,
और आपको हमारी तरफ से ईद का त्योहार मुबारक!
ईद मुबारक 2026! - ऐ अल्लाह, इस ईद पर हर किसी के चेहरे पर मुस्कान देना। सबकी दुआएं कुबूल करना और सबको खुशियों भरा संसार देना।
ईद-उल-फितर मुबारक! - दूरी भले ही हो, पर दिल के करीब हो आप।
इस ईद की मिठास आपके जीवन में हमेशा बनी रहे।
खुशियों की महक और अपनों का साथ हमेशा आपके पास रहे। - दीपक में अगर नूर न होता,
तन्हा दिल मजबूर न होता,
हम आपको खुद ‘ईद मुबारक’ कहने आते,
अगर आपका घर हमसे दूर न होता। - रात को नया चांद मुबारक,
चांद को चांदनी मुबारक, फलक को सितारे मुबारक, और सितारों को बुलंदी मुबारक।
आप सभी को ईद-उल-फितर मुबारक! - गले मिलना तो महज एक रस्म है ज़माने की,
असल ईद तो वो है जिसमें दिल मिल जाएं।
ईद की ढेर सारी शुभकामनाएं! - मिलेगी हर खुशी, बस अपना साथ बनाए रखना,
दिलों में प्यार का दिया जलाए रखना।
हो दुनिया में कहीं भी हम और आप,
बस अपनी दुआओं में हमें याद रखना। - सदा दूर रहे आपसे गम की परछाइयां,
अल्लाह दे आपको ढेरों खुशियां और कामयाबियां।
फूलों की तरह महके आपकी जिंदगी,
मुबारक हो आपको ईद की ये प्यारी सी घड़ियां। - अंदाज-ए-बयां तो बहुत हैं हमारे पास,
पर सबसे प्यारा है आपका साथ और एहसास।
रिश्तों की मिठास यूं ही बनी रहे सदा,
जैसे ईद की सेवइयां होती हैं सबसे खास। - जिंदगी का हर पल खुशियों से भरा हो,
आपके दिल का हर कोना सुकून से भरा हो।
दूरी कितनी भी हो हमारे बीच मगर,
प्यार का ये रिश्ता हमेशा गहरा और सच्चा हो।
आप सभी को हमारी तरफ से ईद उल फितर 2026 की शुभकामनाएं।
