---Advertisement---

Festivals In January: इस महीने सिर्फ लोहड़ी और पोंगल ही नहीं इन त्योहारों की भी है धूम, यहां देखें पूरी लिस्ट

Festivals In jaunary: तीज त्योहारों का मुल्क भारत है। इस देश में सभी तीज त्योहारों को धूम धाम से मनाया जाता है। सभी फेस्टिवल का रंग यहां खूबसूरत अंदाज में फैलता है। सभी लोग भाईचारे के साथ सभी फेस्टिवल को खुशियों के साथ सेलिब्रेट करते हैं। इसी के साथ नया साल भी शुरू हो गया ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 9, 2023 12:11 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Festivals In jaunary: तीज त्योहारों का मुल्क भारत है। इस देश में सभी तीज त्योहारों को धूम धाम से मनाया जाता है। सभी फेस्टिवल का रंग यहां खूबसूरत अंदाज में फैलता है। सभी लोग भाईचारे के साथ सभी फेस्टिवल को खुशियों के साथ सेलिब्रेट करते हैं।

इसी के साथ नया साल भी शुरू हो गया है। साल का पहला जनवरी है। इस महीने कई सारे ऐसे तीज त्योहार हैं जो सेलिब्रेट होने वाले हैं। इन फेस्टिवल के सेलिब्रेशन की तैयारी चारों तरफ शुरू भी हो गई है। तो आइए जानते हैं इस महीने किन फेस्टिवल का मचने वाला है धूम।

1. बीकानेर केमल फेस्टिवल का उठाएं आनंद

बीकानेर के केमल फेस्टिवल को देखने देश और विदेश से भी लोग आते हैं। इस फेस्टिवल में बीकानेर में जानवरों को बेहद खूबसूरत ढंग से रंग बिरंगे कपड़ों को झंडों से सजाया जाता है। इस फेस्टिवल में ऊंटों के महत्व को बताया जाता है। ये पर्व 2 दिन का होता है जिसकी शुरुआत 11 जनवरी से हो रही है।

2. लोहड़ी का त्योहार

पंजाब सहित पूरे उत्तर भारत में लोहड़ी का त्योहार पूरे धूम धाम से मनाया जाता है। इस त्योहार को सभी भाई बंधु बहुत धूम-धाम से मनाते हैं। ये देश के अलग-अलग शहरों में अलग-अलग मान्यताओं के साथ मनाई जाती है। इसमें रात के समय में आग जलाते हैं और उसकी पूजा करते हैं। ये दिन पूरे देश में 13 जनवरी के दिन मनाया जाता है। अभी से भारत में लोहड़ी की धूम मच रही है।

3. मकर संक्रांति है फसलों का उत्सव

हर वर्ष 14 जनवरी के दिन मकर संक्रान्ति का त्योहार बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है। इस पर्व का हर क्षेत्र में अलग-अलग मान्यता है। इस दिन को फसलों का उत्सव भी कहते हैं। कहा जाता है इस दिन के बाद से गर्मी की शुरुआत हो जाती है। इस दिन पतंगबाजी का रिवाज है। इतना ही नहीं इस दिन लोग खिचड़ी, दही-चूड़ा और तिल-गुड़ खाते हैं।

ये भी पढ़ें: GEETA KA GYAAN: जीवन में कभी असफल नहीं होने देंगी भगवान श्री कृष्ण की ये 5 बातें, हर काम में मलेगी सफलता

4. पोंगल का त्योहार है बेहद खास

पोंगल का त्योहार बेहद खास है। ये त्योहार तमिलनाडु में 15 जनवरी के दिन धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन सभी लोग अपने परिवार के साथ खाना खाते हैं। इतना ही नहीं इस दिन चावल और दूध से बनी स्पेशल डिश को बनाया जाता है। दक्षिण भारत में इस त्योहार को बेहद धूम-धाम से मनाया जाता है।

5. गणतंत्र दिवस है राष्ट्रीय पर्व

26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस का त्योहार धूम-धाम से मनाया जाता है। ये दिन सभी भारतीयों के लिए बेहद खास है। इस दिन सभी भारतीय देश भक्ति के रंग में रंगे होते हैं। अभी से पूरा देश गणतंत्र दिवस की तैयारी में जुटा हुआ है।

ये भी पढ़ें: Astrology: अगर आपके हाथ में भी है ये रेखा तो बदलने वाली है आपकी भी किस्मत   

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 14, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 13, 2026

Navratri Mahaparv

अक्टूबर 11, 2026

Ganesh Chaturthi 2026

सितम्बर 14, 2026

Sawan 2026

जुलाई 29, 2026

Guru Purnima

जुलाई 29, 2026