---Advertisement---

Ganesh Chaturthi 2023: इस खास विधि से करें विघ्नहर्ता की स्थापना, पूजापाठ के साथ जानें शुभ मुहूर्त की डिटेल्स

इस बार गणेश चतुर्थी का पर्व 19 सितंबर 2023 को पड़ रहा है. ऐसे में विघ्नहर्ता को घर लाने की तैयारियों के बीच उन्हें स्थापित करने की सारी विधियों के बारे में पता होना चाहिए. आज कुछ आसान से तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप भी मंगलमूर्ति की स्थापना कर सकते है.

Avatar of Diksha Gupta

By: Diksha Gupta

Published: सितम्बर 18, 2023 12:15 अपराह्न

Ganesh Chaturthi 2023
Follow Us
---Advertisement---

Ganesh Chaturthi 2023: भगवान गणेश को सभी देवताओं में प्रथमपूज्य माना जाता है इसका अर्थ है कि सबसे पहले किसी भी जगह उन्हीं की पूजा सबसे पहले होती है. साथ ही गणेश चतुर्थी का त्यौहार भाद्रपद माह की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है और इस बार यह 19 सितंबर 2023 को पड़ रहा है. ऐसे में विघ्नहर्ता को घर लाने की तैयारियों के बीच उन्हें स्थापित करने की सारी विधियों के बारे में पता होना चाहिए. आज कुछ आसान से तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप भी मंगलमूर्ति की स्थापना कर सकते है.

इस शुभ मुहूर्त में करें स्थापना

ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक इस साल चतुर्थी तिथि 18 तारीख को 12:29 से 19 तारीख को दोपहर 1:43 तक रहने वाली हैं. ऐसे में मूर्ति की शुभ स्थापना के लिए शुभ समय 19 सितंबर को 11 बजे से लेकर 1 बजे तक रहने वाला है. इस वक्त विघ्नहर्ता को घर लाकर उनको स्थान दिया जा सकता है. वहीं गणपति की स्थापना करना भी काभी सरल हैं आइए जानते हैं इसके बारे में

गणेश जी की स्थापना की आसान स्टेप्स

बप्पा को घर लाने से पहले ही इस बात का प्रण लें कि आप कितने दिनों के लिए उन्हें घर लाने वाले हैं. आमतौर पर यह उत्सव 10 दिनों तक चलता है. इसके लिए सबसे पहले चतुर्थी वाले दिन बप्पा को घर लाएं और उनके आसन को गंगाजल से साफ करें. इसके बाद चौकी पर लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाएं साथ ही इस पर अक्षत रखें. अब मंगल मूर्ति को स्थापित करें और उन्हें स्नान कराएं, वस्त्र पहनाएं, उनके मस्तक पर हल्दी कुमकुम की तिलक लगाएं. इसे करने के बाद गणेश जी के सामने लड्डू और मौदक का भोग लगाएं, दीपक जलाकर वप्पा की अरती करें. आखिर में ओम गं गणपतये नम: का जाप करें, साथ ही पूजा में हुई भूलचूक की माफी मांग लें.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Diksha Gupta

Diksha Gupta

2022 से करियर की शुरुआत कर दीक्षा बतौर कंटेंट राइटर के रूप में अपने सेवाएं दे रही हैं। लिखने, पढ़ने और कुछ नया सीखने के जोश के साथ आगे बढ़ने में विश्वास करती हैं। साथ ही एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और वायरल खबरों पर लिखने में इन्हें विशेष रुचि है। diksha.gupta1019@gmail.com पर इनसे संपर्क कर सकते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Mahabharat

फ़रवरी 8, 2026

Mahashivratri 2026

फ़रवरी 7, 2026

Rahu Kaal February 2026

फ़रवरी 4, 2026

Mahashivratri Vrat Rules

फ़रवरी 4, 2026