---Advertisement---

Hariyali Teej 2023: कुंवारी लड़कियां इस तरह रखें हरियाली तीज का व्रत, जल्द मिलेगा सपनों का राजकुमार

Hariyali Teej 2023: हिंदू धर्म में हरियाली तीज की काफी ज्यादा मानता है।‌ इस दिन सुहागने व्रत रख के अपने पति की लंबी आयु के लिए कामना करती हैं। इसी के साथ इस दिन भगवान विष्णु और माता पार्वती की भी विधि विधान से पूजा भी की जाती है। हर साल तीज का त्योहार सावन ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 11, 2023 1:32 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Hariyali Teej 2023: हिंदू धर्म में हरियाली तीज की काफी ज्यादा मानता है।‌ इस दिन सुहागने व्रत रख के अपने पति की लंबी आयु के लिए कामना करती हैं। इसी के साथ इस दिन भगवान विष्णु और माता पार्वती की भी विधि विधान से पूजा भी की जाती है। हर साल तीज का त्योहार सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। ऐसे में इस साल ये व्रत 19 अगस्त को रखा जाएगा। सावन महीना वैवाहिक जीवन के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि, अगर इस महीने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करेंगे तो वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।

कुंवारी लड़कियां इस तरह रखें हरियाली तीज का व्रत

ऐसे में अगर इस बारे में बात करें कि, हरियाली तीज पर कुंवारी लड़कियां व्रत कैसे रखें तो, आपको बता दें कि, हरियाली तीज के दिन कुंवारी लड़कियां भी व्रत रख सकती हैं। इसके लिए उन्हें सुबह जल्दी उठना होगा। इसके बाद स्नान करके साफ-सुथरे कपड़ों को पहने। इसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती का नाम लेकर व्रत का संकल्प करें। भगवान शिव और माता पार्वती का नाम लेकर संकल्प करने के बाद आपका व्रत शुरू हो जाएगा। व्रत के दौरान आप शिव मंत्रों का जाप करें या फिर शिव पुराण का पाठ करें। ऐसा करने से कहा जाता है कि, आपको आपका मनचाहा वर जल्द मिल जाएगा।

सुहागन महिलाएं इस तरह रखें हरियाली तीज का व्रत

वही सुहागन महिलाएं हरियाली तीज का व्रत रखने के लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान कर ले। इसके बाद साफ- सुथरे कपड़ों को पहनकर शिवजी की पूजा करें। इसके बाद माता पार्वती को सिंदूर और सोलह सिंगार की सामग्री अर्पित करें। बता दे कि, माता पार्वती को सोलह सिंगार की सामग्रियां काफी प्रिया है। ऐसे में आप उन्हें ये सारी सामग्रियां अर्पित करें। इसके बाद शिव परिवार को पंचामृत से स्नान कराए और पूजा करें। इसी के साथ भगवान शिव को भोग के रूप में खीर अर्पित करें और शाम के वक्त शिव जी की पूजा और आरती करें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 14, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 13, 2026

Navratri Mahaparv

अक्टूबर 11, 2026

Ganesh Chaturthi 2026

सितम्बर 14, 2026

Sawan 2026

जुलाई 29, 2026

Guru Purnima

जुलाई 29, 2026