---Advertisement---

Holi 2023: होली पर समस्याओं को करें होलिका दहन में स्वाहा, इन विशेष उपायों से लाइफ हो जाएगी और भी रंगीन

Holi 2023: वैसे तो होली का त्योहार अपने आप में ही खुशियों से भरा होता है, इस दिन लोग अपनें सारे गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे से गले मिलते हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके जीवन में कोई बड़ी परेशानी चल रही हैं, लाख कोशिश के बाद भी वे उससे पीछा नहीं छुड़ा पाएं हैं। कुछ ...

Read more

Avatar of Pawan kumar

By: Pawan kumar

Published: जनवरी 20, 2023 6:15 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Holi 2023: वैसे तो होली का त्योहार अपने आप में ही खुशियों से भरा होता है, इस दिन लोग अपनें सारे गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे से गले मिलते हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके जीवन में कोई बड़ी परेशानी चल रही हैं, लाख कोशिश के बाद भी वे उससे पीछा नहीं छुड़ा पाएं हैं। कुछ सटीक और सरल उपाय करके आप अपनें जीवन की बड़ी समस्याओं से भी छुटकारा पा सकते हैं, और अपने जीवन में खुशियों की झड़ियां लगा सकते हैं।

जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

होलिका दहन का मुहूर्त 7 मार्च के दिन शाम को 6 बजकर 24 मिनट से रात 8 बजकर 51 मिनट तक है। इस बार होलिका दहन के समय भद्रा का साया नहीं होगा। जिसके अगले दिन 8 मार्च बुधवार को रंग वाली होली मनाई जाएगी।

होलिका दहन वाले दिन करें ये 4 विशेष उपाय

इन उपायों को करने से भगवान की कृपा आप पर अवश्य ही होगी, किंतु आपको अपने परिश्रम में कोई कमी नहीं रखनी है।

1. मानसिक समस्या के निदान के लिए

यदि आप भी मानसिक समस्या से ग्रसित हैं और दवाओं का भी आप पर कोई असर होता नहीं दिख रहा तो आप इस उपाय को कर सकते हैं। होली की रात किसी साफ जगह पर जाकर चन्द्रमा को दूध और सफेद मिठाई अर्पण करें, और ईश्वर से प्रार्थना करें कि आपकी समस्या का निदान हो। ऐसा करने से आपको अवश्य ही लाभ होगा।

ये भी पढ़ें: BASANT PANCHAMI 2023: बसंत पंचमी पर इस तरह करेंगे पूजा तो मां सरस्वती बरसाएंगी विद्या, जानिए शुभ मुहूर्त और विधि

2. घर पर नजर दोष निवारण हेतु

परिवार के सभी सदस्यों को साथ मिलकर होलिका की परिक्रमा करते हुए उसमें पीली सरसों और गेहूं की बालियां डालनी चाहिए। ऐसा करने से नजर दोष से बचा जा सकता है।

3. रोजगार की समस्या के लिए

होली की रात को एक बेदाग पीला नींबू लें, और उसे अपने ऊपर से सात बार उतारें। इस नींबू के चार टुकड़े कर किसी चौराहे पर चारों दिशाओं में फैंक दें, और नौकरी प्राप्ति की कामना करें। घर वापस आते समय पीछे मुड़कर न देखें।

4. विवाह में देरी की समस्या से निजात के लिए

होली वाले दिन एक पान के पत्ते पर एक सुपारी और एक हल्दी की गांठ रखकर शिवलिंग पर अर्पित करें और श्री शिव दारिद्र दहन स्तोत्र का पाठ करें, तथा भगवान से कामना करें कि आपका विवाह शीघ्र हो।

ये भी पढ़ें: CHANAKYA NITI: दुश्मन से अधिक खतरनाक होते हैं ये मित्र जो दोस्ती के बदले देते हैं धोखा, आज ही बनाएं दूरी

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chaitra Navratri 2026 Day 5

मार्च 23, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 4

मार्च 22, 2026

Eid Ul Fitr 2026

मार्च 21, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 2

मार्च 20, 2026

Eid Ul Fitr 2026

मार्च 19, 2026

Chaitra Navratri 2026

मार्च 19, 2026