---Advertisement---

Jaya Ekadashi 2024: कब है जया एकादशी? जानें इसकी तिथि, मुहूर्त और व्रत पारण समय

Jaya Ekadashi 2024: हिदूं धर्म में अमावस्या, पूर्णिमा के अलावा एकादशी का भी विशेष महत्व बताया गया है। वहीं अब माघ का महीना चल रहा है। जिसमें शुक्ल पक्ष की शुरूआत हो चुकी है। इस पक्ष में जया एकादशी मनाई जाती है। कहा जाता है कि, जो व्यक्ति जया एकादशी व्रत किया करते हैं। उनके ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: फ़रवरी 13, 2024 1:14 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 13, 2024 5:47 अपराह्न

Jaya Ekadashi 2024
Follow Us
---Advertisement---

Jaya Ekadashi 2024: हिदूं धर्म में अमावस्या, पूर्णिमा के अलावा एकादशी का भी विशेष महत्व बताया गया है। वहीं अब माघ का महीना चल रहा है। जिसमें शुक्ल पक्ष की शुरूआत हो चुकी है। इस पक्ष में जया एकादशी मनाई जाती है। कहा जाता है कि, जो व्यक्ति जया एकादशी व्रत किया करते हैं। उनके पितृ, कुयोनि को त्यागकर स्वर्ग में चले जाते हैं। जिससे पितृ पक्ष की दस पीढ़िया, मातृ पक्ष की दस पीढ़ियां मोक्ष को प्राप्त होती हैं।

जया एकादशी व्रत में विष्णु भगवान की पूजा की जाती है। इसमें भगवान विष्णु के माधव रूप की पूजा अवश्य करनी चाहिए। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस व्रत और पूजन से विजय प्राप्त होती है। तो इस बार 2024 में जया एकादशी व्रत किस दिन रखा जाएगा? चलिए जानते हैं इसकी तिथी, पूजन और मुहूर्त..

Jaya Ekadashi 2024 जया एकादशी तिथि

इस वर्ष जया एकादशी व्रत 20 फरवरी को मनाया जाएगा। भविष्योत्तर पुराण में इस एकादशी के महत्व का उल्लेख मिलता है। जिसमें स्वयं भगवान श्री कृष्ण ने युधिष्ठिर को इस दिन का महत्व बताया था। जिसमें भगवान ने कहा कि, इस दिन उपवास करने से व्यक्ति को ब्रह्महत्या जैसे पापों से मुक्ति मिल जाती है।

Jaya Ekadashi 2024 जया एकादशी शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के मुताबिक, माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी 19 फरवरी को सुबह 8ः49 पर शुरू होगी। साथ ही अगले दिन 20 फरवरी को सुबह 9ः55 पर समाप्त होगी, यानि उदयतिथि के अनुसार, इसे 20 फरवरी को मनाया जाएगा।

Jaya Ekadashi 2024 व्रत पारण

जया एकादशी 2024 व्रत पारण समय 21 फरवरी को सुबह 06ः55 से 09ः11 तक किया जाएगा।

Jaya Ekadashi 2024 का महत्व

पद्म पुराण के अनुसार, बताया गया है कि यह व्रत करने से हर तरह के पाप खत्म हो जाते हैं। साथ ही इससे अधम योनि से मुक्ति मिलती है। जिस व्यक्ति के जीवन में सभी भौतिक और आध्यात्मिक सुख मिलते हैं। माना जाता है कि जया एकादशी व्रत करने से मरणोपरांत मोक्ष की प्राप्ति होती है। हो सके तो पूरे नियमपूर्वक इस व्रत को करें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Amarnath Yatra 2026

अप्रैल 15, 2026

Good Friday Myths and Folklore

अप्रैल 3, 2026

IRCTC 7 Jyotirlinga Tour Packages

अप्रैल 1, 2026

Mahavir Jayanti 2026

मार्च 31, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 5

मार्च 23, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 4

मार्च 22, 2026