---Advertisement---

Krishna Janmashtami 2025: अगर आप भी करते हैं ये गलती तो अधूरी रह जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा, अभी देखें पूजा विधि

Krishna Janmashtami 2025:ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस बार श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर कर्क राशि में रात 2 बजे तक बुधादित्य योग रहेगा, जो बहुत ही शुभ और फलदायी माना जा रहा है। उनकी मानें तो ऐसा संयोग दशकों बाद देखने को मिल रहा है।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: अगस्त 13, 2025 12:53 अपराह्न

Krishna Janmashtami 2025
Follow Us
---Advertisement---

Krishna Janmashtami 2025: हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त, शनिवार को मनाई जाएगी। जिसके लिए देशभर के मंदिरों और पूजा स्थलों में विशेष तैयारियां चल रही हैं। वहीं, इस बार श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर विशेष संयोग बन रहे हैं। जिसे जानकर सभी कृष्ण भक्त प्रसन्न होंगे।

Krishna Janmashtami 2025 पर बन रहा यह दुर्लभ योग

ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस बार श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर कर्क राशि में रात 2 बजे तक बुधादित्य योग रहेगा, जो बहुत ही शुभ और फलदायी माना जा रहा है। उनकी मानें तो ऐसा संयोग दशकों बाद देखने को मिल रहा है। ऐसे में Krishna Janmashtami 2025 पर भक्तों द्वारा किया गया व्रत और पूजन बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। इस दिन कन्या, धनु, कुंभ राशि वालों की किस्मत भी चमकेगी और कृष्ण जी की विशेष कृपा बरसेगी। आइए अब जानते हैं कि कृष्ण जन्माष्टमी के दिन हमें अपने घर में लड्डू गोपाल जी की पूजा कैसे करनी चाहिए, जो शुभ और फलदायी साबित हो सकती है। इसके लिए इस खबर को अंत तक पढ़ने की सलाह दी जाती है।

Krishna Janmashtami 2025: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सम्पूर्ण पूजा विधि

  • सबसे पहले घर की सफाई करें।

  • पूजा के लिए एक शांत जगह चुनें।

  • एक छोटी चौकी रखे। इस पर पीला या लाल कपड़ा बिछाएँ।

  • उस पर भगवान कृष्ण की मूर्ति या चित्र रखें।

  • भगवान को चारों ओर फूलों से सजाएँ।

  • सजावट में आम के पत्ते शामिल करें।

  • पंचामृत बनाएँ। जिसमें दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल शामिल करें।

  • अब भगवान कृष्ण का पंचामृत से अभिषेक करें।

  • अभिषेक के तुरंत बाद, भगवान कृष्ण को स्वच्छ जल से स्नान कराएँ।

  • लड्डू गोपाल को स्वच्छ मुलायम वस्त्र पहनाएँ।

  • भगवान को वस्त्र पहनाएँ।

  • ध्यान रखें कि पीले या रेशमी वस्त्र सर्वोत्तम माने जाते हैं।

  • भगवान कृष्ण को चंदन, रोली और फूलों से सजाएँ।

  • अब भगवान कृष्ण के स्वरूप को मोरपंख, मुकुट और बांसुरी से पूर्ण करें।

  • धूप, दीप और अगरबत्ती जलाकर लड्डू गोपाल की पूजा करें।

  • भजन-कीर्तन करें और “हरे कृष्ण हरे राम” का जाप करें।

  • रात्रि के 12 बजे (श्री कृष्ण जन्मोत्सव के समय) धूप, दीप और अगरबत्ती जलाकर भगवान की आरती करें।

  • भगवान को माखन-मिश्री, मालपुए, लड्डू, पेड़ा, खीर और मौसमी फल आदि अर्पित करें।

  • प्रत्येक भोग में तुलसी के पत्ते अवश्य शामिल करें।

  • पूजा के बाद, प्रेम और कृतज्ञतापूर्वक प्रसाद ग्रहण करें और सभी को वितरित करें।

ये भी पढ़ें: Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस से जुड़े इन 10 सवालों के जवाब देने पर मिलेगा इनाम! प्रतियोगी परीक्षाओं में भी आएंगे काम, यहां देखें

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Israel Iran War

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026