---Advertisement---

Lohri 2023: आखिर लोहड़ी में क्यों जलाई जाती है आग? जानें पीछे क्या है धार्मिक मान्यता

Lohri 2023: हर वर्ष 13 जनवरी के दिन लोहड़ी का त्योहार बेहद धूम-धाम से मनाया जाता है। ये पर्व पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। मान्यताओं के अनुसार इस दिन नए फसलों की पूजा होती है। वहीं इस दिन आग जलाई जाती है और उसमें गुड़, मूंगफली, रेवड़ी, ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 11, 2023 4:19 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Lohri 2023: हर वर्ष 13 जनवरी के दिन लोहड़ी का त्योहार बेहद धूम-धाम से मनाया जाता है। ये पर्व पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। मान्यताओं के अनुसार इस दिन नए फसलों की पूजा होती है। वहीं इस दिन आग जलाई जाती है और उसमें गुड़, मूंगफली, रेवड़ी, गजक और पॉपकॉर्न डाल कर पूजा की जाती है।

मान्यताओं के अनुसार इस दिन सभी परिवार के लोग मिलकर अग्नि के चारों तरफ घूमते हैं और भांगड़ा भी करते हैं। इस दिन उपलों को लकड़ियों से आग जलाई जाती है और उसकी पूजा की जाती है। तो आइए आज विस्तार से जानते हैं क्या है लोहड़ी का धार्मिक और सामाजिक महत्व।

लोहड़ी में अग्नि का क्या है महत्व

लोहड़ी से नए फसलों की शुरुआत होती है। इसे लोग अग्निदेव को समर्पित करते हैं और इस दिन को बेहद खास बनाते हैं। मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि सभी लोग नए फसलों का भोग भगवान को अग्नि के द्वारा लगाते हैं। सभी देवी देवता अग्नि के द्वारा ही प्रसाद ग्रहण करते हैं। इसलिए लोहड़ी के दिन आग जलाने की मान्यता है। वहीं इस दिन आग जलाकर उसकी पूजा अर्चना कर सभी लोग अच्छी फसल और सुख समृद्धि की कामना देवी देवताओं से करते हैं।

ये भी पढ़ें: GEETA KA GYAAN: जीवन में कभी असफल नहीं होने देंगी भगवान श्री कृष्ण की ये 5 बातें, हर काम में मलेगी सफलता

जानें क्या है धार्मिक मान्यता

मान्यताओं के अनुसार लोहड़ी के दिन आग जलाकर उसकी पूजा अर्चना करने से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। पंजाब में लोग इस पर्व को बेहद विधि विधान से मनाते हैं। मान्यताओं के अनुसार इस दिन आग जलाकर सभी परिवार के लोग 7 बार परिक्रमा करते हैं। वहीं तिल, गुड और चावल का आहुति देते हैं। इसके बाद सभी परिवार के लोग बेहतर भविष्य और संतान की रक्षा के लिए भगवान से कामना करते हैं।

ये भी पढ़ें: Astrology: अगर आपके हाथ में भी है ये रेखा तो बदलने वाली है आपकी भी किस्मत   

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chaitra Navratri 2026 Day 5

मार्च 23, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 4

मार्च 22, 2026

Eid Ul Fitr 2026

मार्च 21, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 2

मार्च 20, 2026

Eid Ul Fitr 2026

मार्च 19, 2026

Chaitra Navratri 2026

मार्च 19, 2026