---Advertisement---

Maha Laxmi: माता लक्ष्मी को इन चीजों को चढ़ाने से हो जाओगे मालामाल! बस करना होगा ये काम

Maha Laxmi: सनातन धर्म में सभी दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। ऐसे ही आज शुक्रवार हैं यह दिन धन की देवी माता लक्ष्मी को अर्पित है। कहा जाता है कि, माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन-समृद्धि की कमी नहीं होती है। वहीं मां लक्ष्मी के व्रत करने का भी विशेष फल ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: फ़रवरी 16, 2024 12:02 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 16, 2024 3:19 अपराह्न

Maha Laxmi
Follow Us
---Advertisement---

Maha Laxmi: सनातन धर्म में सभी दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। ऐसे ही आज शुक्रवार हैं यह दिन धन की देवी माता लक्ष्मी को अर्पित है। कहा जाता है कि, माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन-समृद्धि की कमी नहीं होती है। वहीं मां लक्ष्मी के व्रत करने का भी विशेष फल माना गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं माता लक्ष्मी हर किसी पर भी अपनी कृपा नहीं करती हैं।

ऐसा कहा जाता है कि, लक्ष्मी जी का स्वाभाव थोड़ा चचंल है। जिससे वो एक जगह टिककर नहीं रहती हैं। ऐसे में उनको खुश करने के लिए कुछ उपाय किए जाते हैं। तो यदि आप भी चाहते हैं कि आपकी जेब हरी भरी रहे साथ ही आपके ऊपर माता लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहे।

इसके लिए आपको माता लक्ष्मी पर कुछ चीजें अर्पित करनी चाहिए। उन चीजों को चढ़ाने से आपको धन की कमी नहीं होगी। साथ आपका भाग्य भी चमकेगा। तो चलिए जानते हैं माता लक्ष्मी को क्या अर्पित करें।

Maha Laxmi को चढ़ाएं लाल वस्त्र

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, लाल वस्त्र को सौभाग्य, प्रेम और विलास का सूचक माना गया है। तभी शुभ और मंगल कार्यों में लाल वस्त्र का प्रयोग किया जाता है। विशेष तौर पर शादी-विवाह में लाल वस्त्र को शुभ माना गया है। सुहागिन महिलाएं यदि शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को लाल वस्त्र, चूडियां या चुन्नी चढ़ाती हैं। तो ऐसा करने से वे सौभाग्यशाली बनती हैं।

Maha Laxmi को लगाएं सिघांडे का भोग

सिघांडे को भाग्य को उदय करने वाला फल माना जाता है। इसलिए सौभाग्य बढ़ाने वाली पूजा या व्रत में सिघांडे का प्रसाद चढ़ाया जाता है। साथ ही सिघांडे का भोग भी माता को अत्यंत प्रिय है।

Maha Laxmi को महक वाली चीजें

वैभव और धन की देवी को महक भी बहुत प्रिय है। जिस भी घर में फूलों की खुशबू आती है। वहां हमेशा लक्ष्मी जी विराजमान रहती हैं। यदि आपको भी माता लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उन्हें पुष्प अर्पित करें। साथ ही आप केवड़ा, चंदन या गुलाब वाले इत्र भी चढ़ा सकते हैं।

Maha Laxmi को बताशे का लगाएं भोग

कुछ लोग माता लक्ष्मी को मिठाई का भोग लगाते हैं ताकि वह प्रसन्न हो जाएं। लेकिन माता लक्ष्मी को मिठाई नहीं बल्कि बताशे का भोग अधिक प्रिय है। बताया जाता है कि, बताशा का संबध चंद्रमा से होता है। साथ पौराणिक कथाओं के अनुसार, चंद्रमा को माता लक्ष्मी का भाई माना जाता है। जिस वजह से माता लक्ष्मी को बताशे बेहद प्रिय हैं।

Maha Laxmi को पान का पत्ता चढ़ाएं

शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को पान का पत्ता चढ़ाना भी बहुत शुभ माना जाता है। दरअसल, पान के पत्ते के प्रयोग शुभ कार्यों में प्रयोग किया जाता है। जैसे व्रत, कथा, पूजा, शादी अन्य। इस वजह से माता लक्ष्मी वैभव से जुड़ी चीजों को बहुत पंसद करती है। तो उन्हें पान का पत्ता जरूर चढ़ाना चाहिए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 13, 2026

Navratri Mahaparv

अक्टूबर 11, 2026

Ganesh Chaturthi 2026

सितम्बर 14, 2026

Sawan 2026

जुलाई 29, 2026

Guru Purnima

जुलाई 29, 2026

Amarnath Yatra 2026

अप्रैल 15, 2026