---Advertisement---

Maha Shivaratri 2023: जानें कब है महाशिवरात्रि का त्योहार, इस विधि से पूजा कर महादेव को करें प्रसन्न

Maha Shivaratri 2023: देवों के देव महादेव और देवी पार्वती के विवाह का दिन आने वाला है। बहुत जल्द पूरे देश में महाशिवरात्रि की धूम मचने वाली है। इस दिन सभी शिव भक्त महादेव की सच्ची भक्ति करते हैं। हर वर्ष फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 10, 2023 8:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Maha Shivaratri 2023: देवों के देव महादेव और देवी पार्वती के विवाह का दिन आने वाला है। बहुत जल्द पूरे देश में महाशिवरात्रि की धूम मचने वाली है। इस दिन सभी शिव भक्त महादेव की सच्ची भक्ति करते हैं। हर वर्ष फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है।

इस दिन सभी भक्त महादेव और देवी पार्वती की पूजा अर्चना करते हैं। कहा जाता है इस दिन जो भी भक्त महादेव की पूजा सच्चे मन से करता है भगवान उसकी सभी मुरादें पूरी करते हैं। महादेव और देवी पार्वती का विवाह दुनिया का पहला प्रेम विवाह माना गया है। तो आइए जानते हैं 2023 में कब मनाया जाएगा महाशिवरात्रि का त्योहार।

जानें क्या है शुभ मुहूर्त

2023 में महा शिवरात्रि का त्योहार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि यानी 18 फरवरी के दिन मनाई जाएगी। इस दिन की शुरुआत 18 फरवरी की रात 8 बजकर 2 मिनट से होगी। वहीं इस दिन का समापन 19 फरवरी की शाम 04 बजकर 18 मिनट पर होगा।

ये भी पढ़ें: GEETA KA GYAAN: जीवन में कभी असफल नहीं होने देंगी भगवान श्री कृष्ण की ये 5 बातें, हर काम में मलेगी सफलता

जानें क्या है पूजा विधि

देवों के देव महादेव और देवी पार्वती की पूजा सच्चे मन से करनी चाहिए। शास्त्रों के अनुसार एक लोटा जल से ही महादेव प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों पर अपना कृपा बरसाते हैं। मान्यताओं के अनुसार महादेव की पूजा निशीध काल में करनी चाहिए। ये काल पूजा के लिए सर्वश्रेष्ठ है।

इसी तरह शिवरात्रि के दिन पूजा का भी अलग विधान है। कहा जाता है इस दिन व्रत रखने से सुख, समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके अलावा महाशिवरात्रि के दिन सुबह उठकर स्नान करें और सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

अब एक लोटा गंगाजल लें। उसमें कुछ बूंद कच्चा दूध डालें। अब जल में बेलपत्र, आक और धतूरे के फूल को डालें। इसके बाद महादेव को ये जल अर्पित करें और ॐ नमः शिवाय का जाप करें। इससे भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

ये भी पढ़ें: Astrology: अगर आपके हाथ में भी है ये रेखा तो बदलने वाली है आपकी भी किस्मत   

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Mahabharat

फ़रवरी 8, 2026

Mahashivratri 2026

फ़रवरी 7, 2026

Rahu Kaal February 2026

फ़रवरी 4, 2026

Mahashivratri Vrat Rules

फ़रवरी 4, 2026