---Advertisement---

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर खुलेगा स्वर्ग का द्वार, व्यापारियों पर कृपा बरसाएंगे सूर्य देव

Makar Sankranti 2023: कुछ ही दिनों बाद पूरे देश में मकर संक्रांति का त्योहार धूम-धाम से मनाया जाएगा। मुल्क के अलग-अलग प्रांत में इस दिन का विशेष महत्व है। इस वर्ष मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन से जुड़ी कई सारी धार्मिक मान्यताएं ऐसी हैं जिसे अपनाने से जीवन में ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 12, 2023 12:05 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Makar Sankranti 2023: कुछ ही दिनों बाद पूरे देश में मकर संक्रांति का त्योहार धूम-धाम से मनाया जाएगा। मुल्क के अलग-अलग प्रांत में इस दिन का विशेष महत्व है। इस वर्ष मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन से जुड़ी कई सारी धार्मिक मान्यताएं ऐसी हैं जिसे अपनाने से जीवन में सुख समृद्धि और वैभव का आगमन होता है। जी हां, इस वर्ष संक्रांति के दिन स्वर्ग का द्वार भी खुलने वाला है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन जो लोग धर्म से जुड़ी कुछ चीजों को करते हैं उनके जीवन में खूब सफलता आती है।

हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान सूर्य देव मकर राशि में विराजमान होते हैं। इतना ही नहीं इस दिन स्वर्ग का द्वार भी खुलता है। कहा जाता है इस दिन कुछ चीजों को करने से जीवन में खुशियां आती है। तो आइए विस्तार से जानते हैं ये दिन कैसे है शुभ।

इस दिन सूर्य देव का होगा आगमन

मान्यताओं के अनुसार बाघ पर सवार होकर सूर्य देव मकर राशि में विराजमान होने वाले हैं। कहा जाता है जितने लोग इस दिन गंगा स्नान करेंगे उन्हें स्वर्ग में स्नान करने का फल मिलेगा। इस वर्ष भगवान सूर्य पीला वस्त्र धारण करने वाले हैं। वहीं भगवान के आने का लाभ सबसे ज्यादा व्यापारियों को मिलेगा। ये लोग व्यापार में खूब तरक्की करेंगे। इसलिए इस दिन कई सारे शुभ योग भी बन रहे हैं। तो आइए जानते हैं कौनसा शुभ योग बन रहा है।

ये भी पढ़ें: GEETA KA GYAAN: जीवन में कभी असफल नहीं होने देंगी भगवान श्री कृष्ण की ये 5 बातें, हर काम में मलेगी सफलता

जानें इस वर्ष के शुभ योग

  • सूर्य देव 14 जनवरी की रात 8 बजकर 57 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे।
  • इस वर्ष संक्रांति के दिन पुण्यकाल 15 जनवरी की सुबह 7 बजकर 17 मिनट से शुरु हो रहा है। वहीं इसका समापन शाम 5 बजकर 55 मिनट पर होगा।
  • इस वर्ष संक्रांति के दिन महा पुण्यकाल का योग 15 जनवरी की सुबह 7 बजकर 17 मिनट से शुरू होकर सुबह 9 बजकर 04 मिनट तक रहेगा। इस अवधि में किया हुआ सभी कार्य सफल होने वाला है।

मकर संक्रांति के दिन ऐसे करें स्नान और दान

मकर संक्रांति के दिन स्नान और दान का विशेष महत्व है। मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि अगर महा पुण्यकाल में स्नान और दान दोनों किया जाए तो बेहद शुभ होगा। इसका असर बहुत अच्छा पड़ता है। इस दिन स्नान कर इसी मुहूर्त में भगवान सूर्य देव की पूजा अर्चना करें। भगवान की पूजा गुड और काले तिल से करें। वहीं भगवान को अर्घ्य भी दें। इस दिन दान करने का भी रिवाज है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन गरीब ब्राह्मण को दान करना चाहिए। कहा जाता है कंबल और गर्म वस्त्र का दान देना बेहद शुभ होता है।

ये भी पढ़ें: Astrology: अगर आपके हाथ में भी है ये रेखा तो बदलने वाली है आपकी भी किस्मत   

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Mahabharat

फ़रवरी 8, 2026

Mahashivratri 2026

फ़रवरी 7, 2026

Rahu Kaal February 2026

फ़रवरी 4, 2026

Mahashivratri Vrat Rules

फ़रवरी 4, 2026