---Advertisement---

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति के दिन क्या करें और क्या नहीं, जानें किन चीजों का रखा जाता है विशेष ध्यान

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति का त्योहार पूरे देश में 15 जनवरी को धूम-धाम से मनाया जाएगा। ये दिन हिंदू धर्म में बेहद खास है। इस दिन का अलग अलग महत्व है। भारत के हर क्षेत्र में अलग-अलग मान्यताओं से इस दिन को खास बनाते हैं। वहीं इस दिन कई सारी चीजों को करने का ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 11, 2023 2:29 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति का त्योहार पूरे देश में 15 जनवरी को धूम-धाम से मनाया जाएगा। ये दिन हिंदू धर्म में बेहद खास है। इस दिन का अलग अलग महत्व है। भारत के हर क्षेत्र में अलग-अलग मान्यताओं से इस दिन को खास बनाते हैं। वहीं इस दिन कई सारी चीजों को करने का रिवाज है। कहा जाता है इस दिन कुछ चीजें करने से व्यक्ति को पुण्य मिलता है। वहीं कुछ चीजों से व्यक्ति पापों का भागी होता है। तो आइए आज इस आर्टिकल में जानते हैं कि मकर संक्रांति के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

संक्रांति के दिन करें गंगा स्नान

मान्यताओं के अनुसार संक्रांति के दिन गंगा स्नान करना चाहिए। ये दिन बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन गंगा स्नान या किसी पवित्र नदी में स्नान करने का रिवाज है। इससे व्यक्ति के सभी पापों का नाश होता है। वहीं अगर आप गंगा स्नान नहीं कर पाए तो घर में ही पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर लें। इससे सभी पापों का अंत हो जाता है।

सूर्य देव को करें जल अर्पित

मकर संक्रांति यानी उत्तरायण के दिन भगवान सूर्य देव को जल अर्पित किया जाता है। कहा जाता है इस दिन भगवान सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर चलते हैं। इस दिन भगवान की पूजा अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। वहीं व्यक्ति को बल, विद्या और वैभव का आशीर्वाद मिलता है।

दान पुण्य का है महत्व

मकर संक्रांति के दिन दान पुण्य का विशेष महत्व है। कहा जाता है इस दिन भक्तों को दान पुण्य करना चाहिए। इससे व्यक्ति की समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ती है। कहा जाता है संक्रांति के दिन दान करने से दान की हुई चीजें सीधे भगवान के पास जाती है। इससे भक्तों को भगवान का आशीर्वाद मिलता है।

ये भी पढ़ें: GEETA KA GYAAN: जीवन में कभी असफल नहीं होने देंगी भगवान श्री कृष्ण की ये 5 बातें, हर काम में मलेगी सफलता

मकर संक्रान्ति के दिन भूलकर भी न करें ये काम

तामसिक भोजन का करें त्याग

मकर संक्रान्ति के दिन कभी भी तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। इसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर बहुत खराब पड़ता है। वहीं व्यक्ति को कई बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए संक्रांति के दिन नशीली पदार्थों का सेवन न करें। इस दिन मूंग दाल की खिचड़ी खाने का रिवाज है।

इस दिन न करें किसी का अपमान

कभी भी मकर संक्रान्ति के दिन किसी भी व्यक्ति का अपमान नहीं करना चाहिए। इसके अलावा गरीब, भिखारी और साधु संतों का अपमान नहीं करना चाहिए। इसका प्रभाव जीवन पर बहुत बुरा पड़ता है। वहीं व्यक्ति को कई बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें: Astrology: अगर आपके हाथ में भी है ये रेखा तो बदलने वाली है आपकी भी किस्मत   

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chaitra Navratri 2026 Day 5

मार्च 23, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 4

मार्च 22, 2026

Eid Ul Fitr 2026

मार्च 21, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 2

मार्च 20, 2026

Eid Ul Fitr 2026

मार्च 19, 2026

Chaitra Navratri 2026

मार्च 19, 2026